फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   skill development, ITI will joint recruitment to increase employment

रोजगार बढ़ाने के लिए सेवायोजन, कौशल विकास, आईटीआई करेंगे संयुक्त भर्ती

Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
skill development, ITI will joint recruitment to increase employment
employment
रोजगार बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन, कौशल विकास और आईटीआई की ओर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। अभी तीनों संस्थाएं अलग-अलग रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती रही हैं लेकिन अब संयुक्त रोजगार मेले का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं, ऑफलाइन मेला के आयोजन का भी निर्णय लिया गया है। बस जिला प्रशासन की अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन


कौशल विकास केंद्र तथा आईटीआई में अलग-अलग कैंपस सेलेक्शन के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। वहीं सेवायोजना कार्यालय की ओर से अलग रोजगार मेला आयोजित किया जाता रहा है।
विज्ञापन


इसकी वजह से युवाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते तो कंपनियों को भी योग्य अभ्यर्थियों की तलाश में भटकना पड़ता है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से इन दिनों रोजगार मेला आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कुल रिक्तियों की सापेक्ष काफी कम अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। ऐसे में तीनों संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से मेला आयोजित करने पर ये समस्याएं दूर होंगी। सेवायोजन निदेशक की ओर से इस बाबत आदेश के साथ गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

सेवायोजन कार्यालय की ओर से अभी ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। निदेशालय की ओर से ऑफलाइन रोजगार मेला के आयोजन का भी निर्देश दिया गया है। मंडलायुक्त की ओर से भी ऑफलाइन रोजगार मेले की संभावना पर विचार के लिए कहा गया है।


सहायक निदेशक एके भारती ने बताया कि  इसी क्रम में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही जिला प्रशासन के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां से अनुमति के बाद आफलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed