फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six including three Mahants suffered heart attack, admitted in ICU, one died

Mahakumbh : तीन महंत सहित छह को पड़ा दिल का दौरा, आईसीयू में भर्ती, एक की मौत

Fri, 17 Jan 2025 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 01:08 PM IST
सार

महाकुंभ में संगम स्नान को आए तीन महंतों सहित छह श्रद्धालुओं को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें सेक्टर दो स्थित केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी को बृहस्पतिवार की दोपहर अस्पताल के आईसीयू वार्ड शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
Six including three Mahants suffered heart attack, admitted in ICU, one died
केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में संगम स्नान को आए तीन महंतों सहित छह श्रद्धालुओं को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें सेक्टर दो स्थित केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी को बृहस्पतिवार की दोपहर अस्पताल के आईसीयू वार्ड शिफ्ट किया गया। वहीं, राजस्थान के एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन

केंद्रीय अस्पताल में भर्ती होने वालों में जूना अखाड़े के महंत नारायण गिरि, जूना अखाड़े के महंत बसंत भारती, जूना अखाड़े के महंत तारा गिरि हैं। इसके अलावा दो अन्य श्रद्धालुओं में में प्रतापगढ़ की सुनीता देवी (38) और फतेहपुर आनंद कुलभूषण मिश्रा (70) को हार्ट अटैक के बाद केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

वहीं, सेक्टर 19 में अपने साथी सुखराम दास के साथ रुके राजस्थान शिवाना के मदनदास (55) के सीने में भोर में तीन बजे के करीब दर्द उठा। साथी सुखराम ने मेले के मेडिकल स्टोर से इन्हेलर लाकर दिया। कुछ देर आराम मिलने के बाद सुबह फिर से सांस लेने में परेशानी पर उन्हें सेक्टर 20 स्थित उप केंद्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उप केंद्रीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed