फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six days left, registration of only 148 nursing homes and clinics in 1200

छह दिन बचे, 1200 में सिर्फ 148 नर्सिंग होम और क्लीनिकों का पंजीकरण

Tue, 05 Jan 2021 06:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Six days left, registration of only 148 nursing homes and clinics in 1200
Symbolic photo of hospital - फोटो : iStock
सीएमओ के स्तर से होने वाले निजी अस्पतालों, क्लीनिकों का पंजीकरण के नवीनीकरण का काम इस बार ऑनलाइन होगा। दस जनवरी तक औपचारिकता पूरी कर प्रपत्रों को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जमा न करने वालों के पंजीकरण निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


शासन ने इसके लिए दस जनवरी तक की मोहलत दी है। सोमवार तक 1200 से अधिक नर्सिंग होम, क्लीनिक में सिर्फ 148 ने ही पंजीकरण नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है।

सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक पंजीकरण नवीनीकरण के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके लिए पहले 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था। आवेदन की तिथि अब दस जनवरी तक बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वालों को प्रपत्रों की छाया प्रति उनके कार्यालय में जमा करानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में इलाहाबाद मेडिकल एसोशिएशन और नर्सिग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक अस्पतालों, क्लीनिकों का पंजीकरण एक अप्रैल से 31 मार्च तक होता है।

इस बार कोरोना काल में सभी पंजीकृत अस्पतालों को पुराने पंजीकरण की मियाद 31 दिसंबर तक बढा दी गई थी। अब शासन की नई व्यवस्था के तहत अस्पताल, क्लीनिक संचालकों को ऑनलाइन ही आवेदन जमा करने होंगे। जिले में 1200 से अधिक चिकित्सकीय संस्थान हैं, दिसमें से करीब 12 फीसदी ने ही आवेदन किया है, जबकि अंतिम तिथि को सिर्फ छह दिन बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed