फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six arrested in display of arms on social media, seven including three sons of Pradhan absconding

सोशल मीडिया पर असलहों के प्रदर्शन में छह गिरफ्तार, प्रधान के तीन बेटों सहित सात फरार

Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Six arrested in display of arms on social media, seven including three sons of Pradhan absconding
prayagraj news : असलहे का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल। - फोटो : prayagraj

सोशल मीडिया पर असलहों के प्रदर्शन की तस्वीरें वायरल होने के मामले में मंगलवार को कार्रवाई हुई। जांच में जुटी पूरामुफ्ती पुलिस ने असरौली गांव के छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद इन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस का कहना है कि मामले में सात आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एक दिन पहले तस्वीरें वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। इसमें कई युवक अलग-अलग तस्वीरों में हथियारों संग नजर आए थे। इनमें लाइसेंसी ही नहीं बल्कि अवैध असलहे भी शामिल थे। मामले की जानकारी मिलते ही जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि तस्वीरों में दिख रहे युवक पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर असरौली गांव के हैं। जिसके बाद तस्वीरों के आधार पर ही पुलिस ने 13 लोगों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद एसओ आशुतोष तिवारी ने ताबड़तोड़ दबिश देकर देर रात छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

Six arrested in display of arms on social media, seven including three sons of Pradhan absconding
prayagraj news : असलहे का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल। - फोटो : prayagraj
थाने लाकर पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें शाह खालिद पुत्र मासूकउद्दीन, शेखू पुत्र नसर, सोनू पुत्र रिजवान, मो. शादान पुत्र नसरुद्दीन, मो. शाद पुत्र अहमद व मो. शऊद पुत्र महबूबउद्दीन शामिल हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि प्रयुक्त शस्त्र इनके परिवार के लोगों के हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार सात आरोपियों में प्रधान के तीन बेटे शाहेजमन, औरंगजेब, और खालिद भी शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
छह दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर

उधर नवाबगंज में सामूहिक हर्ष फायरिंग के आरोपी छह दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन अब तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed