फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shooting of a sand trader sitting outside the house in Prayagraj

प्रयागराज में घर के बाहर बैठे बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Mon, 26 Jul 2021 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Jul 2021 11:29 PM IST
सार

  • पैदल ही आए हमलावर, असलहे से सीने में गोली दागकर हुए फरार, करछना में वारदात

विज्ञापन
Shooting of a sand trader sitting outside the house in Prayagraj
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरदहा गांव में बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर बैठे बालू-गिट्टी कारोबारी रामराज सोनी(45) की गोली मारकर हत्या कर दी। खास बात यह कि हमलावर पैदल ही आए और वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस तलाश में लगी रह लेकिन देर रात तक हत्यारों का कुछ पता नहीं चल सका था। वारदात को बालू कारोबार की अदावत से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक रामराज मूल रूप से हंडिया का रहने वाला था जो करीब 15 साल से करछना के बरदहा गांव के महोरी गांव मार्ग पर मकान बनवाकर परिवार समेत रहता था। वह बालू व गिट्टी का कारोबार करता था और साथ में घर में ही आभूषण बनाने का भी काम करता था। रोज की तरह सोमवार रात भी दुकान बंद कर वह घर के बाहर बैठा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह कुछ मित्रों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दो युवक आए जिन्होंने चेहरे पर नकाब बांध रखा था।
विज्ञापन


दोनों चारपाई पर बैठे रामराज के पास पहुंचे और अगले ही पल एक युवक ने सीने में असलहा सटाकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर चारपाई पर लुढ़क गया तो हमलावर भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। जिसके बाद आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को साल भर पहले हुए विवाद की जानकारी दी। लेकिन हाल फिलहाल किसी विवाद की बात से उन्होंने इंकार किया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि बालू कारोबार को लेकर अदावत की भी बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज
सूत्रों का कहना है कि भले ही घटना के दौरान मौजूद रहे लोगों ने हत्यारों का चेहरा न देखा हो, लेकिन सीसीटीवी फुटेज उनका राज खोलेगा। दरअसल मृतक के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पिछले साल गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद के बाद उसे गोली मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद से उसने सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। पुलिस देर रात तक फुटेज खंगालने में जुटी रही। 


तो स्थानीय थे हत्यारे? 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे इस बात की भी आशंका है कि हत्यारे स्थानीय हों। दरअसल दोनों ने चेहरे बांध रखे थे जिससे माना जा रहा है कि उन्हें पहचाने जाने का डर था। इसके अलावा वह पैदल ही आए और फिर आराम से भाग निकले। कुछ लोगों का कहना है कि वारदात के बाद वह गांव की ओर ही भागे। ऐसे में यह भी आशंका है कि हत्यारे बहुत दूर के न हों। प़ुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed