फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shock to SP, Ajay Srivastava, who had contested mayor elections, joins BJP

Prayagraj : सपा को झटका, मेयर चुनाव लड़ चुके अजय श्रीवास्तव ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 22 May 2024 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 May 2024 04:12 PM IST
सार

सपा में रहे अजय श्रीवास्तव पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार रहे। पिछले वर्ष नगर निगम चुनाव में सपा ने उन्हें मेयर पद का प्रत्याशी बनाया था। अजय वर्ष 2017 से ही सपा में रहे हैं। वह कायस्थ पाठशाला में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Shock to SP, Ajay Srivastava, who had contested mayor elections, joins BJP
सपा में रहे अजय श्रीवास्तव को डिप्टी सीएम केशव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में 25 मई को होने वाले मतदान के पूर्व समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले सपा की टिकट पर प्रयागराज से मेयर का चुनाव लड़ने वाले अजय श्रीवास्तव ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में अजय श्रीवास्तव ने भाजपा की सदस्यता पार्टी कार्यालय में ली। इस दौरान बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू लाल भंवरा और निर्दलीय पार्षद कुसुमलता गुप्ता ने भी भाजपा ज्वाइन की।

विज्ञापन

सपा में रहे अजय श्रीवास्तव पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार रहे। पिछले वर्ष नगर निगम चुनाव में सपा ने उन्हें मेयर पद का प्रत्याशी बनाया था। अजय वर्ष 2017 से ही सपा में रहे हैं। वह कायस्थ पाठशाला में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बसपा महानगर अध्यक्ष होने के साथ ही वह बसपा से ही वर्ष 2002 में शहर उत्तरी विधानसभा का भी चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा ज्वाइन करने के बाद अजय ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों से प्रभावित होकर ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में हुए मेयर चुनाव में जितनी तकलीफ उन्हें हारने से हुई उससे कहीं ज्यादा सुख यहां माफियाराज का खात्मा देखकर मिला। उधर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। भाजपा देश हित में राष्ट्रहित में काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं को भाजपा परिवार में आने की बधाई दी और उन्हें पार्टी के हित में जुट जाने को कहा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्रम पहनाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल होने की बधाई दी। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आज कई प्रधानों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश चंद्र गुप्ता, वरुण केसरवानी, विवेक मिश्रा, संजय गुप्ता, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती ,कुलदीप मिश्रा, दीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed