फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shikshamitra save the seat

एक लाख 65 हजार शिक्षामित्रों ने की पद सुरक्षित करने की मांग

Fri, 16 Mar 2018 12:02 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 16 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra save the seat
शिक्षामित्र - फोटो : amar ujala
सहायक अध्यापक पद से हटाए गए एक लाख 65 हजार शिक्षामित्रों ने सहायक अध्यापक भर्तियों में अपने लिए पद सुरक्षित रखने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। मांग की गई है कि आगामी भर्तियों में उनके लिए पद सुरक्षित रखे जाएं। याचिका की सुनवाई 22 मार्च को होगी। ऐसे ही मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की खण्डपीठ कर रही है।
विज्ञापन


आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कुशीनगर की याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने भर्ती को याचिका के निर्णय की विषयवस्तु करार दिया है।
विज्ञापन

याची अधिवक्ता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन अवैध मानते हुए रद्द कर दिया है किंतु समायोजित शिक्षामित्रों को लगातार दो वर्षों में टीईटी सहित सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति योग्यता हासिल करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार और केंद्र सरकार के शासनादेश और संशोधन कानून के चलते शिक्षामित्रों को योग्यता हासिल करने के बाद नियुक्ति देने की व्यवस्था की गयी है। याची एसोसिएशन की आशंका जताई है कि यदि शिक्षकों के सभी पदों को भर लिया गया तो भविष्य में योग्यता हासिल करने के बाद भी उनको नियुक्ति पाने का अवसर नहीं मिलेगा। जिससे उनके अधिकारों का हनन होगा। फिलहाल लखनऊ खण्डपीठ ने शिक्षक भर्ती पर 2017 टीईटी परिणाम की खामियों के चलते सहायक अध्यापक भर्ती रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed