{"_id":"0cd3052b57d60f7e5f819078ee1a1442","slug":"shicshamitron-hearings-in-the-case-the-decision-will-come-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों के मामले में सुनवाई पूरी, शीघ्र आएगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों के मामले में सुनवाई पूरी, शीघ्र आएगा निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए जाने की नीति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सभी पक्षों की बहस शुक्रवार को पूरी हो गई। अदालत अब इस मामले में शनिवार को निर्णय सुना सकती है। महत्वपूर्ण यह है कि शनिवार को अवकाश के बावजूद अदालत फैसला लिखाएगी। शिवम् राजन सहित दर्जनों अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड, न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है।
याचीगण के वकीलों की दलील थी कि शिक्षा मित्रों की नियुक्ति अवैध है। प्रदेश सरकार ने योग्यता का मानक पूरा किए बिना ही उनको सहायक अध्यापक बना दिया जबकि एनसीटीई की गाइड लाइन में दी गई अर्हता को वह पूरा नहीं करते हैं। शिक्षा मित्रों को संविदा पर 11 माह के रखा गया था उनकी नियुक्ति के लिए न तो विज्ञापन जारी हुआ और न ही आरक्षण नियमों का पालन किया गया। इस स्थिति में नियमितीकरण करने की बात अनुचित है।
प्रदेश सरकार का कहना था कि शिक्षकों के पद बड़ी संख्या में खाली हैं इनको भरने के लिए उनके पास पर्याप्त संख्या में बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थी नहीं है इसलिए शिक्षा मित्रों को विशेष प्रशिक्षण देकर नियुक्ति दी गई है। अदालत इस मामले में शनिवार को अपना निर्णय सुना सकती है।