फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shardiya Navratri: The festival of worship of Adishakti begins with the installation of the Kalash

Shardiya Navratri : कलश स्थापना के साथ आदिशक्ति की आराधना का महापर्व शुरू, मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

Thu, 03 Oct 2024 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 02:15 PM IST
सार

आदि शक्ति  ललिता देवी मंदिर में भक्तों का भोर से ही तांता लगा रहा। पूजन अर्चन और दर्शन का दौर भोर से ही शुरू हो गया था। मंदिरों में देवी का मां भगवती के प्रथम स्वरूप श्रीशैलपुत्री के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों में भी तैयारी तेज हो गई है। कौशाम्बी के कड़ा में स्थित आदिशक्ति शीतला माता मंदिर में प्रदेश के कोने-कोने से भक्त दर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन
Shardiya Navratri: The festival of worship of Adishakti begins with the installation of the Kalash
शक्ति पीठ अलोप शंकरी मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन दर्शन पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आदिशक्ति दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। शुभ मुहुर्त में भक्तों ने घरों में रंगोली और वेदी बनाकर कलश की स्थापना की। दुर्गा मंत्र, दुर्गा सप्तशति आदि का पाठ कर देवी का आह्वान किया गया। देवी के मंदिर और पंडालों में जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। अलोपशंकरी, कल्याणी देवी, ललिता देवी के साथ ही अष्टभुजी देवी सहित शिवकुटी, कटरा, राजरूपपुर, धूमनगंज, सुलेमसराय, सिविल लाइंस, टैगोर टाउन, चौक, जीरो रोड, राजापुर, बेली रोड, फाफामऊ, झूंसी, नैनी सहित शहर के सभी इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में भारी भीड़ रही।

विज्ञापन












आदि शक्ति  ललिता देवी मंदिर में भक्तों का भोर से ही तांता लगा रहा। पूजन अर्चन और दर्शन का दौर भोर से ही शुरू हो गया था। मंदिरों में देवी का मां भगवती के प्रथम स्वरूप श्रीशैलपुत्री के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों में भी तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन


पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन, मिष्ठान्न, नैवेद्य के साथ भगवती की आराधना की गई। विधि विधान के साथ मिट्टी के कलश में गंगा जल, अक्षत, द्रव्य, हल्दी, पान, सुपारी आदि सामग्री डालकर मिट्टी की वेदी जौ मिलाकर कलश को स्थापित किया गया। फूल-माला के साथ ही नवग्रह, गौरी, गणेश, भैरव आदि की पूजा कर रोली, चंदन, सिंदूर आदि के साथ पूजन अर्चन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगमनगरी के सभी मंदिरों में लगी है लंबी कतार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन संगम नगरी प्रयागराज के देवी मंदिरों में भी भक्तों की भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। प्रयागराज की शक्तिपीठ अलोप शंकरी समेत दूसरे देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्त देवी मां के दर्शन-पूजन कर मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कामना कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र का आज पहला दिन है। शक्ति पीठ अलोप शंकरी समेत दूसरे देवी मंदिरों में शैलपुत्री रूप में मां का श्रृंगार किया गया है। देवी मां अपने इस स्वरुप में भक्तों को दर्शन देते हुए उनका कल्याण करती हैं।

आदिशक्ति कड़ाधाम में भक्तों का लगा तांता

कौशाम्बी के कड़ा में स्थित आदिशक्ति मां शीतला देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां सुबह से ही भक्तों का जयकारा शुरू हो गया। मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस और महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रसाद की दुकानों पर भारी भीड़ रही। देवी के जयकारों और घंटा घड़ियालों की गूंज दिन भर सुनाई देती रही। यहां पर कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज के अलावा प्रदेश के कोने-कोने से भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और देवी को हलवा, पूड़ी और अन्य पकवानों का भोग लगाते हैं। नवरात्र में यहां पर सर्वाधिक भीड़ होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed