फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seraphs returning from the square in Prayagraj

प्रयागराज में चौक से लौट रहे सराफ को तमंचा सटाकर लूटा

Tue, 14 May 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Seraphs returning from the square in Prayagraj
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
सिविल लाइंस में हर्टलाइन अस्पताल के पास चौक से लौट रहे सराफ को तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूट लिया। गोली मारने की धमकी देकर उससे पांच हजार नगद, चेकबुक व अन्य सामान भरा बैग लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में लगी रही लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


निखिल रस्तोगी सिविल लाइंस में पत्रिका मार्ग स्थित पुष्पक अपार्टमेंट में रहते हैं। वह चौक में सराफा की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सोमवार रात भी वह दुकान बंद कर घर के लिए बाइक से निकले। उन्होंने बताया कि रात करीब 11.30 बजे वह लालबहादुर मार्ग स्थित हार्टलाइन अस्पताल चौराहे पर पहुंचे थे कि तभी पीछे से दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए और सामने बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवकों ने उनसे बैग छीनना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


रोध पर एक युवक ने तमंचा सटा दिया और गोली मारने की धमकी दी, साथ ही पिटाई भी की। दहशत में आए सराफ पीछे हटे जिसके बाद बदमाश बैग लेकर भाग निकले। साथ ही उनका मोबाइल फोन भी छीन ले गए। कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीर की मदद से सराफ ने सूचना दी तो मीरापुर में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोग आ गए। सूचना पर सिविल लाइंस थाने की फोर्स भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में भुक्तभोगी सराफ ने पुलिस को बताया कि बदमाशोें ने चेहरा खुला रखा था। घटना के बाद दो बदमाश रोडवेज की ओर और उनके दो अन्य साथी दूसरी ताशकंद मार्ग की ओर भागे। बैग में पांच हजार नगद के अलावा चेकबुक व दुकान की चाबियां थीं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी थी। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed