फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र से सेमेस्टर प्रणाली

Sat, 11 Apr 2020 01:55 PM IST
news desk amar ujala, prayagraj Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
semester system will start from new session
prf. Kameshwar Nath Singh VC RTOU Prayagraj - फोटो : prayagraj

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र से सेमेस्टर प्रणाली लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय में परास्नातक के साथ स्नातक पाठ्यक्रमों में भी सेमेस्टर प्रणाली लागू होगी और इसी आधार पर परीक्षाएं भी होंगी। नई व्यवस्था को समय से लागू किया जा सके, इसके लिए लॉक डाउन में फंसे मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षक घर बैठे पाठ्यक्रम तैयार कर रहे हैं।

semester system will start from new session
यूपीआरटीओयू लोगो - फोटो : UPRTOU
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के प्रदेश भर में 12 क्षेत्रीय केंद्र और 1000 सक्रिय अध्ययन केंद्र हैं। इन केंद्रों में 50,000 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विश्वविद्यालय में वर्तमान में वार्षिक परीक्षाएं होती हैं लेकिन नए सत्र 2020-21 से सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। सेमेस्टर प्रणाली स्नातक और परास्नातक दोनों पाठ्यक्रमों में लागू की जाएगी। हालांकि जो छात्र-छात्राएं मुक्त विश्वविद्यालय में पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें वार्षिक परीक्षाएं ही देनी होंगी।
semester system will start from new session
यूपीआरटीओयू - फोटो : UPRTOU
नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं की परीक्षाएं ही सेमेस्टर प्रणाली के अनुरूप होंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर केएन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर सत्र 2020 से सेमेस्टर प्रणाली लागू होनी है, जिसके लिए नई विवरणिका तैयार हो रही है। नए पाठ्यक्रम के अनुसार कुछ विषयों की पुस्तकों के छपने का कार्य प्रगति पर है।

शिक्षकों से कहा गया है कि लॉक डाउन में मिले समय का सदुपयोग करते रहें और घर बैठे सेमेस्टर प्रणाली से संबंधित पाठ्यक्रम तैयार कर लें ताकि विश्वविद्यालय खुलते ही इसे अंतिम रूप दिया जा सके और सेमेस्टर प्रणाली को समय से लागू किया जा सके। इसके अलावा सेमेस्टर प्रणाली से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को भी समय से पूरा किए जाने का प्रयास चल रहा है और शिक्षकों को इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश भी भी दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed