फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   See the Pamban Bridge on the sea and the world highest railway bridge under one roof.

Mahakumbh : एक ही छत के नीचे करें समुद्र पर बने पंबन ब्रिज और विश्व सबसे ऊंचे रेल पुल का दीदार

Thu, 23 Jan 2025 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

अगर आपने जम्मू कश्मीर की चिनाव नदी पर बने देश के सबसे ऊंचे रेल पुल और रामेश्वरम को समुद्र मार्ग से जोड़ने वाले पंबन ब्रिज का दीदार नहीं किया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
See the Pamban Bridge on the sea and the world highest railway bridge under one roof.
पंबन ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर आपने जम्मू कश्मीर की चिनाव नदी पर बने देश के सबसे ऊंचे रेल पुल और रामेश्वरम को समुद्र मार्ग से जोड़ने वाले पंबन ब्रिज का दीदार नहीं किया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। उत्तर और दक्षिण के इन दोनों ही महत्वपूर्ण पुल का दीदार महाकुंभ नगर में एक ही छत के नीचे किया जा सकता है। खास बात यह है कि पंबन ब्रिज का महाकुंभ नगर में वर्किंग मॉडल रखा गया है।

विज्ञापन

दरअसल महाकुंभ नगर में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से इस बार परेड मैदान के त्रिवेणी मार्ग पर एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट अप ब्रिज का वर्किंग मॉडल रखा गया है। बता देें रामेश्वर में बनाए गए न्यू पंबन ब्रिज की खास बात यह है कि अगर समुद्र से कोई जहाज गुजरता है तो पुल का एक हिस्सा ऊपर तक उठा दिया जाता है। उसी के अनुरूप रेलवे द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में पंबन ब्रिज का वर्किंग मॉडल भी बनाया गया है, जो अपने आप ही ऊपर उठ जाता है। इसके अलावा इस प्रदर्शनी में देश के सबसे ऊंचे रेल पुल का भी मॉडल रखा गया है।

विज्ञापन


चिनाव नदी पर बनाए गए इस पुल के साथ वहां लोग खूब सेल्फी भी ले रहे हैं। प्रदर्शनी में वंदे भारत स्लीपर की खूबियों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इसकेे अलावा नमो भारत, अमृत भारत ट्रेन की विशेषताएं भी वहां साझा की गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे जोन में आने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल, ईस्ट इंडिया रेलवे का इतिहास, ब्रिटिश हुकूमत से अब तक ट्रेनों के डिब्बों में हुए बदलाव की फोटो ऑर मॉडल भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय लोकोमोटिव ( इंजन) का इतिहास, श्रीलंकन डेमू का प्रतीकात्मक मॉडल भी प्रदर्शनी में पहली बार लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ नगर में लगाई गई रेलवे की प्रदर्शनी में काफी कुछ रोचक जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए काफी कुछ इस प्रदर्शनी में उपलब्ध है। देश-विदेश से आने वाले तमाम श्रद्धालु चिनाव रेल ब्रिज और न्यू पंबन रेल ब्रिज के मॉडल के साथ अपनी सेल्फी भी ले रहे हैं। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed