फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SDO abuses by entering office, threatens to kill

दफ्तर में घुसकर एसडीओ से गालीगलौज, जान से मारने को धमकाया

Sat, 19 Sep 2020 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Sep 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
SDO abuses by entering office, threatens to kill
demo pic
जार्जटाउन के टैगोरटाउन स्थित विद्युत उपकेंद्र में घुसकर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। एसडीओ विजय प्रताप तिवारी से गालीगलौज की, साथ ही उन्हें जान से मारने को भी धमकाया। शिकायत पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


टैगोर टाउन उपकेंद्र के एसडीओ विजय प्रताप मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह हाइड्रिल कॉलोनी स्थित सरकारी आवास मेें परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को वह जांच के लिए टैगोर टाउन गए थे जहां एक घर में चोरी से एसी चलता मिला। जिस पर उन्होंने बिजली कनेक्शन कटवा दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि अगले दिन उक्त मकान में रहने वाला शितांशु शर्मा अपने दो अज्ञात साथियों संग उनके दफतर में आया और जबरन कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर गालीगलौज की और जान से मारने को भी धमकाया। यही नहीं शाम को वह उनके सरकारी आवास पर भी पहुंच गया और उन्हें धमकाया। जिसके बाद भुक्तभोगी अफसर ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि एक नामजद समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed