फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School-hospital will be built on Waqf properties by freeing them from ill

राज्यमंत्री ने दिया निर्देश : अवैध कब्जे से मुक्त कराके वक्फ संपत्तियों पर बनेंगे स्कूल-अस्पताल

Thu, 16 Feb 2023 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 10:03 PM IST
सार

जिले की सभी वक्फ संपत्तियाें को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने खाली वक्फ संपत्तियों पर अस्पताल एवं स्कूल बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
School-hospital will be built on Waqf properties by freeing them from ill
दानिश आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की सभी वक्फ संपत्तियाें को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने खाली वक्फ संपत्तियों पर अस्पताल एवं स्कूल बनाने के निर्देश दिए। इस तरह के जिले में एक दर्जन से अधिक भूखंड होने की बात कही जा रही है। मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंत्री ने हर मदरसे पर योजनाओं का डिस्प्ले करने का भी निर्देश दिया। मंत्री ने मदरसों से निकलकर अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर करने वाले एवं बड़े पदों काबिज लोगों का विवरण डिस्प्ले करने का निर्देश दिया। ताकि, छात्र-छात्राएं प्रेरित हो सकें। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन

मंत्री का हुआ स्वागत
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के प्रयागराज आगमन पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिला सह संयोजक फरीद साबरी, सुहैल अहमद, असजद मसीह आदि शामिल रहे।

हज के लिए आयु की सीमा नहीं, आवेदन 10 मार्च तक

हज-2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी आखिरी तारीख 10 मार्च है। आवेदन की शर्तों परिवर्तन किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि इस साल आवेदकों की न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

इतना ही नहीं इस बार एक कवर में परिवार के अधिकतम चार एवं न्यूनतम एक वयस्क आवेदन कर सकेंगे। इनके अलावा दो बच्चों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन के समय कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना है। कोविड-19 की वैक्सीन लगे होने का प्रमाण भी लगाना होगा। कृष्ण मुरारी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं अकेले या चार के समूह में हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकती हैं। मोबाइल नंबर 7310103543 पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आवेदकों एवं यात्रियों की सुविधा के लिए पांच केंद्र भी खोले गए हैं। मदरसा मोहम्मदिया महेवा, मदरसा मदरसतुल बनात मोहिद्दीनपुर भरेठा, मदरसा अनवारुल उलूम हटिया, मदरसा खदीजतुल कुबरा लिलबनात हंडिया तथा आरनेलास हायर सेकेंडरी स्कूल में बने केंद्र में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed