{"_id":"6101a1b48ebc3e5848099752","slug":"sawan-bholenath-adorned-with-jasmine-flowers-worshiped-the-mortal-shivling","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन: चमेली के फूलों से भोलेनाथ का शृंगार, पूजे गए पार्थिव शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन: चमेली के फूलों से भोलेनाथ का शृंगार, पूजे गए पार्थिव शिवलिंग
Wed, 28 Jul 2021 11:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
शिवलिंग का शृंगार
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट की पहल पर सावन के चौथे दिन भी विश्व जन कल्याण सहित कोरोना महामारी से निजात एवं मनोकामना पूर्ति के लिए जारी अनंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के तहत बुधवार को भोलेनाथ का चमेली के फूलों से मनोहारी शृंगार किया गया।
विज्ञापन
आचार्य पं.पवन देव के आचार्यत्व में त्रिवेणी बांध स्थित श्री कृपासिंधु हनुमान काले हनुमान मन्दिर भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। बतौर मुख्य अतिथि उद्यान अधीक्षक सीमा सिंह राणा और मुख्य यजमान संस्था महासचिव सत्य प्रकाश पांडेय ने सपत्नीक भोलेनाथ का चमेली के फूलों से अभिषेक किया।
विज्ञापन
यज्ञ स्थल पर शिवपुराण की कथा कहते हुए पं.अभिषेक मिश्रा ने बताया कि चमेली के फूलों से शृंगार करने से बुद्धि, जीवन भर निर्मल बनी रहती है, मनुष्य का शरीर सुगंधित रहता है, उसे कभी दुर्गंध का अनुभव नहीं होता और इस सुगंध के कारण शत्रु भी उसके वशीभूत हो जाते हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं यज्ञ संयोजक श्याम सूरत पांडेय ने सभी से पूजा में शामिल होने का अनुरोध किया। अभिषेक आरती में प्रमुख संरक्षक फूलचन्द्र दुबे, बीके पांडेय, राजनाथ तिवारी, राजेंद्र तिवारी दुकानजी, आशा पांडेय, ओमानंद जी महाराज, योगिराज देवरहा जंगल बाबा,श्रवण दुबे, धर्मेन्द्र गिरि, प्रभाकर मिश्र बनकटा, रविशंकर मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन