Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Satta ka sangram development took place in Meja assembly constituency of Prayagraj over last five years

सत्ता का संग्राम: प्रयागराज की मेजा विधानसभा में पांच साल में कितना हुआ विकास, देखें जनता की रिपोर्ट

Sat, 28 Nov 2026 03:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मेजा (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, मेजा (प्रयागराज) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 03:04 PM IST
सार

अमर उजाला का विशेष अभियान सत्ता का संग्राम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रहा है। प्रयागराज जिले की मेजा विधानसभा के विभिन्न इलाकों में अमर उजाला की टीम ने जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान व्यापारियों, किसानों, महिलाओं और छात्राओं ने विकास के मुद्दों पर खुलकर अपने मन की बात रखी।
 

विज्ञापन
Satta ka sangram development took place in Meja assembly constituency of Prayagraj over last five years
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी दल अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है और भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है। जनता के मन की बात जानने के लिए अमर उजाला ने सत्ता का संग्राम अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर लोगों से बात कर रही है। टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि मौजूदा विधायक के कामकाज से जनता कितनी संतुष्ट है। इसी कड़ी में अमर उजाला की टीम ने प्रयागराज जिले की मेजा विधानसभा सीट का जायजा लिया।

विज्ञापन


योगी सरकार के काम पर क्या बोले व्यापारी?
अमर उजाला की टीम उत्तर प्रदेश की मेजा विधानसभा सीट के सिरसा बाजार पहुंची। यहां व्यापारियों से बातचीत कर पिछले 10 साल के विकास और मुद्दों को समझा गया। स्थानीय व्यापारियों ने सरकार के कामकाज पर संतोष जताया। व्यापारियों ने बताया कि पहले सेल टैक्स अधिकारी दुकानों पर आकर परेशान करते थे। जीएसटी लागू होने के बाद नंबर एक का कारोबार आसान हो गया है। अब बीच रास्ते में कोई माल नहीं पकड़ता है और पेनल्टी का डर खत्म हो चुका है। पहले सिरसा बाजार में दिनदहाड़े लूट की घटनाएं होती थीं। अब भाजपा सरकार में भयमुक्त वातावरण है और गुंडे प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य भी बड़े पैमाने पर हुआ है। ऑनलाइन कारोबार से छोटे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। सरकार को छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिए पांच लाख रुपये की आयुष्मान कार्ड बीमा योजना लागू हो। किसानों की तर्ज पर रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिए पेंशन की व्यवस्था की जाए। स्वर्ण व्यवसायियों के साथ अक्सर आपराधिक घटनाएं घटित होती हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए या उनके शस्त्र लाइसेंस बनाए जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


2027 में किन मुद्दों पर वोट करेगी मेजा की जनता?
यूपी चुनाव से पहले मतदाताओं और व्यापारियों से बातचीत कर क्षेत्र का मिजाज समझा गया। स्थानीय लोगों ने सरकार के कामकाज पर अपनी राय रखी। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से मिलने वाले लाभ की सराहना की। सत्यवती और कौशल्या श्रीवास्तव ने बताया कि कम ब्याज पर ऋण मिलने से महिलाओं को घर चलाने में आसानी हुई है। गांव में बिजली, पानी, राशन और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल रही हैं। लोगों का मानना है कि वर्तमान सरकार में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित माहौल में कहीं भी आ-जा सकते हैं। मेजा के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास हुआ है और कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए बंद पड़ी कॉटन मिल और पावर प्लांट जैसे उद्योगों को फिर से शुरू करने की मांग उठ रही है। व्यापारियों का मानना है कि नए कुटीर उद्योग लगने से कारोबारियों को बड़ा लाभ मिलेगा।



मेजा विधानसभा में किसानों ने खोले चुनावी पत्ते!, किसको करेंगे इस बार वोट
अमर उजाला की टीम उत्तर प्रदेश की मेजा विधानसभा सीट के विभिन्न इलाकों में पहुंची। चुनाव से पहले किसानों से बातचीत कर क्षेत्र का मिजाज समझा गया। स्थानीय किसानों ने सरकार के कामकाज पर अपनी राय रखी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बीज, खाद और अनुदान मिलने की सराहना की। देवेंद्र त्रिपाठी और प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि समय पर खाद और बीज मिलने से खेती आसान हुई है। गांव में मृदा परीक्षण और कृषि विभाग की मदद से उत्पादन में वृद्धि हुई है। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 2000 रुपये मिले हैं जिससे समय पर बीज खरीदने में मदद मिली है। किसानों का मानना है कि वर्तमान सरकार में बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और डीबीटी के जरिये सीधे खाते में पैसे आ रहे हैं। मेजा के किसानों का कहना है कि क्षेत्र में खेती के लिए आधुनिक तकनीक और तकनीकी ज्ञान दिया जा रहा है। प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि किसानों को कृषि विभाग से जिप्सम खाद, कीट और अन्य सुविधाएं मुफ्त मिल रही हैं। आधार को खतौनी से जोड़ने से ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगी है। फसल खराब होने पर बीमा कंपनियों द्वारा 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करने पर सर्वे कर मुआवजा दिया जा रहा है। मंडियों में ऑनलाइन सिस्टम से धान की बिक्री सुगम हुई है।



प्रयागराज की मेजा सीट पर युवाओं और महिलाओं ने बताए हालात
मेजा विधानसभा सीट पर फर्स्ट टाइम वोटर्स और युवा महिलाओं से बातचीत कर क्षेत्र के मुद्दों को समझा गया। स्थानीय लोगों ने सरकार के कामकाज पर अपनी राय रखी। युवतियों ने बताया कि क्षेत्र में सड़कें, बिजली और पानी की व्यवस्था बेहतर हुई है। रितिका मिश्रा और प्रिया ने कहा कि पहले की तुलना में शिक्षा और सुरक्षा के माहौल में काफी सुधार आया है। लड़कियां अब बेझिझक पढ़ाई के लिए अकेले बाहर आने-जाने लगी हैं। रात के समय भी कानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि कुछ छात्राओं का मानना है कि उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। युवाओं का कहना है कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी हुई हैं। अंशिका यादव और जानवी द्विवेदी ने बताया कि सिरसा और आसपास के इलाकों में विकास कार्य तेजी से हुए हैं। हालांकि युवा वर्ग सरकारी नौकरियों की रिक्तियों में तेजी और बेहतर अवसरों की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि उच्च शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सरकार को और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।



मेजा विधानसभा में महिलाओं के मुद्दे क्या हैं?
अमर उजाला की टीम उत्तर प्रदेश की मेजा विधानसभा सीट पर पहुंची। यहां महिलाओं से बातचीत कर पिछले 10 साल के विकास और मुद्दों को समझा गया। स्थानीय महिलाओं ने सरकार के कामकाज पर संतोष जताया। महिलाओं ने बताया कि सरकार की तरफ से मुफ्त गैस सिलिंडर और आवास मिल रहे हैं। निशा देवी और रेखा ने कहा कि पहले कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी और महिलाओं को बाहर निकलने में डर लगता था। अब सुरक्षा का माहौल बेहतर होने से महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं। गांवों में बिजली और पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है। सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य भी तेजी से हुआ है। मीरा देवी और सरस्वती सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के जरिये महिलाओं को कम ब्याज पर ऋण मिल रहा है। इससे महिलाएं रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आगे बढ़ रही हैं। गरीबों को मुफ्त राशन और अनाज की सुविधा मिल रही है। महिलाओं का कहना है कि सरकार की योजनाओं से उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed