फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sarang will make an arrow coming out of the heart and the shape of Tejas will be made from the sun rays

एयर शो : सारंग बनाएगा दिल से निकलता तीर तो सूर्य किरण से बनेगी तेजस की आकृति

Fri, 06 Oct 2023 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 11:25 AM IST
सार

प्रयागराज में आयोजित एयर शो में कोयम्बटूर से आई सारंग टीम इस बार यहां कुछ अलग करेगी। यहां सारंग टीम पहली बार पांच विमानों से अपना प्रदर्शन करेगी। अभी तक आयोजित एयर शो में सारंग टीम का डिस्प्ले चार हेलीकॉप्टर से होता रहा है।

विज्ञापन
Sarang will make an arrow coming out of the heart and the shape of Tejas will be made from the sun rays
सूर्य किरण टीम के वायु योद्धा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एयर शो के पूर्व शुक्रवार को उसका रिहर्सल होने जा रहा है। रिहर्सल की भी देश के तमाम वायुसेना स्टेशन से आए वायु योद्धाओं ने खास तैयारी की है। इस दौरान संगम पर जहां सारंग हेलिकॉप्टर से निकलने वाले धुएं से दिल की आकृति बनाए जाने के साथ उसमें एक निकलता तीर भी बनाया जाएगा, वहीं सूर्य किरण की टीम स्वदेशी फाइटर प्लेन तेजस की हवा में आकृति बनाएगी। बृहस्पतिवार को सारंग और सूर्य किरण टीम के वायु योद्धाओं ने अपने तैयारियों को अंतिम रूप भी दिया।

विज्ञापन






विज्ञापन





 

प्रयागराज में आयोजित एयर शो में कोयम्बटूर से आई सारंग टीम इस बार यहां कुछ अलग करेगी। यहां सारंग टीम पहली बार पांच विमानों से अपना प्रदर्शन करेगी। अभी तक आयोजित एयर शो में सारंग टीम का डिस्प्ले चार हेलीकॉप्टर से होता रहा है। इसी डिस्प्ले के दौरान सारंग टीम दिल की आकृति बनाकर उसमें से एक तीर निकालेगी। इतना ही नहीं सारंग टीम अंग्रेजी वर्णमाला का आई, हाई स्पीड क्रॉस, लेवल क्रॉस, डॉल्फिन लीप भी बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



सारंग टीम के सीओ एसके मिश्रा ने बताया कि सारंग टीम हवा में तकरीबन 12 मिनट अपना प्रदर्शन करेगी। इस टीम में एक महिला एयरफोर्स कर्मी स्क्वाड्रन लीडर क्षिप्रा भी हैं। हालांकि, अभी तय नहीं है कि वह रिहर्सल में शामिल होंगी या नहीं। सारंग टीम ने आज अपने एरोबेटिक प्रदर्शन से पहले अपना वॉक ब्रीफ भी किया। दरअसल, उड़ान के दौरान किए जाने वाले सभी कार्य वॉक ब्रीफ में ही साझा कर दिए जाते हैंं।

Sarang will make an arrow coming out of the heart and the shape of Tejas will be made from the sun rays
एयर शो के पहले अभ्यास करते लड़ाकू विमान के पॉयलट। - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा भी रिहर्सल और एयरफोर्स डे के दिन तमाम फॉर्मेशन दी जाएगी। सूर्य किरन टीम के आलोक कुमार ने बताया कि हवा में एक साथ नौ विमान फ्लाई पास्ट करेंगे। इस दौरान सूर्य किरण विमान से ही हवा में तेजस, मिग-29, डायमंड, विक फॉर्मेशन आदि की आकृति बनाई जाएगी। इन्हीं विमानों से कलर फुल धुंआ भी निकालेगा। इसके अलावा रिहर्सल के दौरान सी-130, चेतक, तेजस, मिराज, एम्ब्रेयर, सुखोई-30, डकोटा, टाइगर मोथ, राफेल भी अपना करतब दिखाएगा।

चिनूक हेलीकॉप्टर भी रिहर्सल के दौरान आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह एक मात्र ऐसा हेलीकॉप्टर रहेगा जो संगम के काफी नजदीक आएगा। एयर शो के दौरान सौ से ज्यादा विमान अपना करतब दिखाएंगे। वायुसेना के पीआरओ ग्रुप कैप्टन समीर गंगाखेड़कर ने बताया कि रिहर्सल का कार्यक्रम आईएएफ_एमसीसी और फेसबुक पर भी लाइव होगा।

Sarang will make an arrow coming out of the heart and the shape of Tejas will be made from the sun rays
एयरफोर्स डे पर होने वाले कार्यक्रम के लिए संगम क्षेत्र में आयोजित रिहर्सल में शो। - फोटो : अमर उजाला

पतिदेव उड़ाएंगे सांरग, पत्नी नीचे करेंगी कमेंट्री

वायुसेना के एयर शो में सारंग टीम में एक पति-पत्नी भी शामिल हैं। यहां बात हो रही है स्क्वाड्रन लीडर धनबीर सिंह डांगी और उनकी पत्नी पल्लवी सांगवान की। धनबीर ने बताया वह एयरफोर्स में आठ वर्ष से एवं उनकी पत्नी चार वर्ष से हैंं। धनबीर ने बताया कि वह शुक्रवार को सारंग हेलीकॉप्टर उड़ाएंगे। इस दौरान उनकी पत्नी वहां सारंग टीम के लिए कमेंट्री करेंगी। पल्लवी ने बताया वायुसेना दिवस के मौके पर आयोजित एयर शो में शामिल होना मेरे लिए बहुत की गर्व की बात है।

परेड में शामिल होंगे अग्निवीर

मध्य वायु कमान मुख्यालय में आयोजित एयर शो के अवसर पर शुक्रवार को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल पर वायु योद्धाओं की परेड भी होगी। इस परेड में अग्निवीर भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में महिला अग्निवीरों के भी शामिल होने की संभावना है। परेड सुबह तकरीबन आठ बजे के आसपास शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed