फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   samajwadi party remembered Major Dhyanchand said Akhilesh government is formed, a big stadium will be built in Prayagraj

सपा कार्यकर्ताओं ने मेजर ध्यानचंद को किया याद, बोले- अखिलेश सरकार बनते ही प्रयागराज में बनाया जाएगा बड़ा स्टेडियम 

Mon, 30 Aug 2021 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 12:01 AM IST
सार

केपी कालेज ग्राउंड में सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में  भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया गया। कहा गया कि भाजपा  सरकार में खिलाडियों के साथ भेद भाव किया जा रहा है।

विज्ञापन
samajwadi party remembered Major Dhyanchand said Akhilesh government is formed, a big stadium will be built in Prayagraj
Prayagraj News : मेजर ध्यानचंद की जयंती मनता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

समाजवादी पार्टी की ओर से हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती रविवार को मनाई गई। इस दौरान सपा की ओर से खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सपाइयों ने कहा कि अगले वर्ष प्रदेश में अखिलेश सरकार बनने के बाद प्रयागराज में लखनऊ की तर्ज पर बड़े स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन


केपी कालेज ग्राउंड में सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में  भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया गया। कहा गया कि भाजपा  सरकार में खिलाडियों के साथ भेद भाव किया जा रहा है। खेलों पर बजट रोकने एवं सपा शासन काल में बने प्रदेश भर के खेल मैदान, स्टेडियम आदि में सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई। सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार में कोच का मानदेय 11 हजार से बढाकर 20 हजार किया गया।  
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई एवं लक्ष्मण पुरस्कार की धनराशि 50 हजार से बढाकर 3.11 लाख की गई। इसके साथ ही प्रदेश भर में कई स्टेडियम, मिनी स्टेडियम बने। मगर भाजपा सरकार ने इनके रख रखाव तक के लिए उचित बजट नही दिए, जिससे खेल एवं खिलाडियों का मनोबल टूटा है। कार्यक्रम के आयोजक युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि मेजर ध्यान चंद्र  का जन्म प्रयागराज में हुआ था, यह हम सब के लिए गर्व की बात है। लेकिन अफ़सोस है कि भाजपा सिर्फ नाम का ढिढोंरा पीटती है, काम नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रणजी खिलाड़ी  अमर काला, शोएब मालिक, हॉकी खिलाड़ी श्वेताभ मिश्रा, प्रांशु सोनकर, सपा जिला महासचिव संदीप पटेल, अरुण यादव, दानबहादुर मधुर, संदीप सत्या आदि मौजूद रहे। सपा प्रवक्ता दान बहादुर के  खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में जिले के तमाम स्थानों पर हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed