फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Salute to martyr Bhagat Singh on his birth anniversary

शहीद भगत सिंह की पर जयंती किया नमन

Tue, 29 Sep 2020 03:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Salute to martyr Bhagat Singh on his birth anniversary
भंगवा चुंगी पर शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह जयंती पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते भाजपा के कार्यक - फोटो : अमर उजाला
शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया गया। कस्बे के शिवपुरम गेट के पास एक गोष्ठी में देश की आजादी में उनके योगदान को लेकर चर्चा हुई। अवसर पर समाजसेवी हर्षदीप सिंह ने कहा कि युवाओं को शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके साहस और शौर्य का ही परिणाम रहा कि आजादी के आंदोलन को गति मिली। कहा कि आज युवा आजादी के ऐसे नायकों को आधुनिकता की चहल-पहल में न भूलें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान इंद्रकांत ओझा, मुन्ना शुक्ला, अभिषेक पांडेय, आदित्य मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


याद किए गए शहीद भगत सिंह
सोमवार को शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शहीद आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने ऑनलाइन शहीद ए आजम की जीवनी पर प्रकाश डाला। निदेशक राकेश सिंह व व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को देश की आजादी में उनकी भूमिका से अवगत कराया। शिक्षिका रोशनी, रश्मि, मीनाक्षी, पूनम, सुनीता एवं एकता ने भगत सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed