फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sahso market in a sorry state due to mud during the rains

Prayagraj News: बरसात में कीचड़ से बेहाल सहसों बाजार

Fri, 10 Jul 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 10 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sahso market in a sorry state due to mud during the rains
सहसों बाजार में नाली की सफाई न होने से सड़कों पर भरा बरसात का पानी।
बारिश शुरू होते ही सहसों बाजार की सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है। बाजार की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों, वाहन चालकों तथा स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 10 हजार की आबादी वाले सहसों बाजार की सड़कों पर फैला कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। बाजार आने वाले ग्राहकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है, जिसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि कीचड़ और जलभराव के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहसों बाजार में जल भराव एक बड़ी समस्या है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। पानी निकासी के लिए सहसों फाफामऊ व झूंसी मार्ग पर नाला का निर्माण कार्य चल रहा है।बाजार रोड की पानी निकासी को इसी में जोड़ दिया जाएगा।-प्रवीण सिंह पटेल, सांसद, फूलपुर



नाली की साफ-सफाई न होने के कारण सड़कों पर बरसात का पानी भर जाता है । समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार कहा गया, लेकिन उनकी उदासीनता के चलते व्यापारी परेशान हैं।-श्याम बाबू गुप्ता, दुकानदार




जगह-जगह से सड़क उखड़ गई है, जिसके चलते आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है।-गणेश केसरवानी, दुकानदार

सहसों बाजार में नाली की सफाई न होने से सड़कों पर भरा बरसात का पानी।

सहसों बाजार में नाली की सफाई न होने से सड़कों पर भरा बरसात का पानी।

सहसों बाजार में नाली की सफाई न होने से सड़कों पर भरा बरसात का पानी।

सहसों बाजार में नाली की सफाई न होने से सड़कों पर भरा बरसात का पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed