{"_id":"56e867524f1c1bd5478b4575","slug":"roads-sewer-chamber-dismissal-no-work-done-by-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें, सीवर चैंबर खस्ताहाल, अफसर नहीं करा रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें, सीवर चैंबर खस्ताहाल, अफसर नहीं करा रहे काम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 25 Oct 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटे सीवर चैंबर की मरम्मत एवं उनके ढक्कन बदलने, सीवर की सफाई तथा खोदी गई सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा पार्षद किरन जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बाई का बाग पानी टंकी स्थित जलकल कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान जीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। उधर, विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इसी मामले में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पार्षद ने कहा कि कीडगंज, मुट्ठीगंज, अल्लापुर, सलोरी, गोविंदपुर, शिवकुटी आदि मोहल्लों में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क, गलियां खुदी पड़ी हैं। कीडगंज के बड़े हिस्से में पेयजल संकट हैं तो यहां जगह-जगह सीवर चैंबर एवं ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं। क्षेत्र में गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। उन्होंने होली के पहले सड़कों की लेवलिंग समेत अन्य काम कराने की मांग की। इस बीच मौके पर पहुंचे गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक जेपी मणि ने सड़कों की मरम्मत का आश्वासन दिया। इस बीच जलकल विभाग के जीएम आरपीएस सलूजा भी धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने चैंबर की मरम्मत, ढक्कन बदलने और दूषित जलापूर्ति की समस्या होली के पहले खत्म कराने का आश्वासन दिया। धरने में प्रमोद जायसवाल, संदीप शुक्ला, पदुम जायसवाल, राजेश केसरवानी, मोनू गुप्ता, चंद्रशेखर वैश्य, शंकर लाल केसरवानी आदि शामिल थे।
विधायक श्री सिंह एवं पार्षद शिव सेवक सिंह के नेतृत्व में मंडलायुक्त राजन शुक्ल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने जहां सीवर लाइन बिछ गई है, वहां चैंबरों का निर्माण कराके चालू कराने तथा सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों से मिट्टी हटाकर बालू, गिट्टी डालकर चलने लायक बनवाने की मांग की। मंडलायुक्त ने इस संबंध में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक को तत्काल आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को अब तक न बनाने पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मंगलवार को अल्लापुर, महाबीरन गली, मीरापुर, कीडगंज, मुट्ठीगंज, बलुआघाट, सत्तीचौरा, बैरहना आदि मोहल्लों का निरीक्षण किया। इसके बाद निगम कार्यालय में नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के जीएम अजेय रस्तोगी के साथ बैठक कर होली के पहले सभी सड़कों के समतलीकरण और मलबा हटाने का आदेश दिया। होली तक सीवर कार्य रोकने का भी निर्देश दिया।