{"_id":"6990dfed60bdd6476b0a96a8","slug":"roads-have-been-widened-yet-encroachments-and-traffic-jams-have-disrupted-businesses-naini-news-c-417-1-pha1001-3526-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़कें चौड़ी हुईं फिर भी अतिक्रमण, जाम से कारोबार चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़कें चौड़ी हुईं फिर भी अतिक्रमण, जाम से कारोबार चौपट
विज्ञापन
महाकुंभ में सड़कें चौड़ी हुईं फिर भी ऑटो-टेंपो और ई-रिक्शा चालकों ने अतिक्रमण कर रखा है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन पार्क कर देते हैं। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दुकानों तक पहुंचने में ग्राहकों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। जिस वजह से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
शनिवार को अखिल भारतीय व्यापारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि गंगा कॉम्पलेक्स में बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्या है। यहां पाइप लाइन सड़क के ऊपर से ले जाई गई है और बिजली के तार दुकानों में एंगल लगाकर खींचे गए हैं। पाइप लाइन पर फिसलकर आए दिन लोग गिरते रहते हैं।
गौरव अग्रवाल ने कहा कि कस्बे में गंदगी का अंबार लगा रहता है। तरुण केसरवानी ने बताया कि ऑनलाइन कारोबार ने व्यापार को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस पर सरकार को कुछ कदम उठाना चाहिए। मुकेश केसरवानी ने कहा कि यहां पार्किंग नहीं होने से लोग सड़क व दुकानों के सामने अपने वाहन खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन
अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि यहां ई-रिक्शा व ऑटो चालक सड़क पर सवारी बैठाने की होड़ करते हैं। जिसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और जाम की वजह से कारोबार पर असर पड़ता है। तरुण अग्रवाल ने कहा कि फाफामऊ स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से व्यापारियों को ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयाग व प्रयागराज जंक्शन जाना पड़ता है। इस दौरान नूपुर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं संजू यादव ने भी जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।