फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rita Joshi becomes the Chairman of the Parliamentary Standing Committee of the Lok Sabha

रीता जोशी बनी लोकसभा के स्थायी संसदीय समिति की सभापति

Sat, 09 Nov 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rita Joshi becomes the Chairman of the Parliamentary Standing Committee of the Lok Sabha
रीता जोशी बनी लोकसभा के स्थायी संसदीय समिति की सभापति
विज्ञापन

सांसदों का वेतन, पेंशन एवं भत्ते का कार्य देखती है संसदीय समिति
राजभाषा संसदीय समिति के समन्वयक की भी मिली जिम्मेदारी
प्रयागराज। भाजपा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी को लोकसभा की स्थायी संसदीय समिति का सभापति बनाया गया है। यह समिति सांसदों एवं पूर्व सांसदों के पेंशन, भत्ते, वेतन आदि का कार्य देखेगी। इसके अलावा रीता जोशी को दो अन्य कमेटियों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है।

लोकसभा की स्थायी संसदीय समिति का सभापति बनाने के अलावा डा. रीता जोशी को गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली राजभाषा संसदीय समिति की तीन उपसमितियों में एक समिति का संयोजक/समन्वयक बनाया गया है। यह समिति हिंदी भाषा के प्रयोग और उसके प्रचार प्रसार का कार्य देखेगी। रीता जोशी को लोकसभा की ग्रामीण विकास पंचायती राज समिति के सदस्य के रूप में भी चुना गया है। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने बताया कि जिन समितियों में उन्हें नामित किया गया है उन्हें वारिष्ठ सांसद ही अब तक देखते आएं हैं। उनकी वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए ही यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें मिली है। इस दौरान संत प्रसाद पांडेय, डा. शशिकांत तिवारी, शिवदत्त पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, विधायक डा. अजय भारतीय, नीलम करवरिया, राजमणि कोल, हरीश त्रिपाठी, मनु कक्कड़ आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed