फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reward of Rs 25,000 announced on Mafia Ashraf's brother-in-law Zaid Master

Prayagraj News: माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर पर 25 हजार का इनाम घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25,000 announced on Mafia Ashraf's brother-in-law Zaid Master
शाहगंज के मुतवल्ली से पांच लाख रंगदारी मांगने समेत अन्य मुकदमों में पांच माह से फरार माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर पर कमिश्नरेट प्रयागराज ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

शाहगंज थाना पुलिस ने बुधवार को पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा निवासी मोहम्मद जैद के घर ढोल नगाड़ा बजाकर मुनादी कराई थी। धारा-82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा कर परिवार वालों को आगाह किया था कि न्यायालय की ओर से निर्धारित समयावधि के भीतर अगर आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष पेश नहीं होता है तो अगली विधिक कार्रवाई कुर्की के रूप में की जाएगी।
विज्ञापन

सिटी डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि जैद के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 केस दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed