{"_id":"6a4b66ed141642799501cd91","slug":"retired-bank-employee-swindled-out-of-51-50-lakh-with-the-lure-of-ipo-profits-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आईपीओ में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 51.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आईपीओ में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 51.50 लाख की ठगी
Mon, 06 Jul 2026 01:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:57 PM IST
सार
मीरापुर निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी से जालसाजों ने सेबी पंजीकृत ब्रोकिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर 51.50 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
fraud case
- फोटो : freepik
विस्तार
मीरापुर निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी से जालसाजों ने सेबी पंजीकृत ब्रोकिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर 51.50 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर फर्जी समूह बनाकर आईपीओ, ओटीसी और एआई आधारित निवेश में नौ गुना तक मुनाफे कमाने का झांसा दिया। साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ठगों ने मैग्नम पैसे ग्रो सर्किल नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। फिर खुद को मैग्नम इक्विटी ब्रोकिंग लिमिटेड का प्रतिनिधि बताते हुए कंपनी को सेबी से पंजीकृत ब्रोकिंग फर्म बताया और निवेश कराया। 17 से 30 जून 2026 के बीच आरोपियों ने विभिन्न बैंक खातों में 51.50 हजार रुपये का निवेश कराया। जब उन्होंने निवेश की गई राशि वापस निकालने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में हेमंत ओस्तवाल, निश्चल संतोष जैन समेत अन्य अज्ञात व्हाट्सएप एडमिन के नाम, मोबाइल नंबर दर्ज हैं। साइबर पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन