{"_id":"5f91da778ebc3e9bb5430863","slug":"results-of-entrance-examinations-will-be-released-from-25th-in-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि में 25 अक्तूबर से जारी होंगे प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि में 25 अक्तूबर से जारी होंगे प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्ट
Fri, 23 Oct 2020 12:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि में स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम 25 अक्तूबर से जारी किए जाएंगे। 28 अक्तूबर तक सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे और इसके साथ ही ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इविवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के चार-पांच दिनों के बाद संघटक महाविद्यालय भी कटऑफ जारी कर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करेंगे। कोविड-19 के कारण कॉलेजों में भी इस बार प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
इविवि में बीएससी एवं बीकॉम की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित की गई थी, जबकि बीए, बीएफए, बीपीए और बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 27 सितंबर को हुई थी। वहीं, एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 29 सितंबर, पीजीएटी-1, एमकॉम एवं एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 30 सितंबर और पीजीएटी-2 एवं इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा एक से पांच अक्तूबर तक हुई थी। 25 अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा समाप्त हुए 20 दिन पूर हो जाएंगे और इसी के साथ विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सबसे पहले स्नातक एवं आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसके बाद विधि एवं परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्ट आएंगे। ये सभी रिजल्ट 28 अक्तूबर को जारी कर दिए जाएंगे। इविवि प्रशासन को प्रवेश की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी करनी होगी, क्योंकि शिक्षा मंत्रालय ने एक नवंबर से नया सत्र शुरू करने केनिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश संबंधित विभागों के माध्यम से लिए जाएंगे। जबकि, अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की जिम्मेदारी इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ की होगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सभी रिजल्ट 26 से 28 अक्तूबर तक जारी कर दिए जाएंगे और ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया 27 अक्तूबर से शुरू कर दी जाएगी।