फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   result of the screening exam of the spokesperson gic released

प्रवक्ता जीआईसी की स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी

Fri, 22 May 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
result of the screening exam of the spokesperson gic released
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चार साल बाद उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष संवर्ग) के तहत प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2015 का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा के तहत 12 विषयों में प्रवक्ता के 58 पदों पर भर्ती की जानी है। स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में शामिल होने के लिए 16 जून तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भर्ती का विज्ञापन 14 जुलाई 2015 को जारी किया गया था और स्क्रीनिंग परीक्षा 25 सितंबर 2016 को आयोजित की गई थी। इसके तहत हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र में प्रवक्ता के 58 पदों पर भर्ती होनी है। चार साल पहले हुई स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए 8438 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। 18 केंद्रों में हुई इस परीक्षा में 45.64 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे और आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी जो स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर श्रेणीवार पदों के सापेक्ष आठ गुना की मेरिट के तहत आते हैं, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर/अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही उनके लिए आवेदनपत्र, देशनापत्रक, प्रमाणीकरण प्रपत्र एवं विभिन्न परीक्षाओं के प्राप्तांक प्रपत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित प्रपत्रों को डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर उनके साथ दावे की पुष्टि में सभी शैक्षिक अभिलेखों एवं आरक्षण के दावे के संबंध में नवीनतम निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणपत्र की प्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से या हाथोंहाथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्यालय प्रयागराज में निर्धारित काउंटर पर 16 जून तक उपलब्ध कराएंगे। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन किए गए दावों के संबंध में सभी अभिलेख प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आवेदन पत्रों और शैक्षिक अभिलेखों के परीक्षण के बाद स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्ताकों की मेरिट के आधार पर पदों के सापेक्ष तन गुना अर्ह अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की सूचना अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विषय में कितने पद
विषय - पदों की संख्या
हिंदी - छह
अंग्रेजी - सात
उर्दू - सात
गणित - तीन
जीव विज्ञान - तीन
भौतिक शास्त्र - सात
रसायन विज्ञान - छह
इतिहास - पांच
नागरिक शास्त्र - चार
भूगोल - तीन
समाजशास्त्र - दो
अर्थशास्त्र - पांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed