फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result annouced of ASO screening exam.

एएसओ स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित

Fri, 17 May 2019 01:17 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Result annouced of ASO screening exam.
UPPSC

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को सहायक सांख्यिकी अधिकारी (एएसओ) की स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसके तहत एएसओ के 373 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग परीक्षा पिछले साल 11 नवंबर को शहर के छह केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2814 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और 1714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि 1100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा में शामिल जिन अनारक्षित एवं ओबीसी अभ्यर्थियों ने स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर 40 प्रतिशत यानी 52.8 अंक और जिन अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों ने 30 प्रतिशत यानी 39.6 अंक से अधिक नंबर प्राप्त किए हैं, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर/अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। निर्धारित मानक से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी अस्वीकृत कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानक से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनके आवेदन पत्र, देशनापत्रक, प्रमाणीकरण प्रपत्र एवं विभिन्न परीक्षाओं में प्राप्तांक प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित प्रपत्रों को डाउन कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर उनके साथ दावे की पुष्टि में सभी शैक्षिक अभिलेखों और आरक्षण के दावे के संबंध में नवीनतम निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणपत्र की प्रमाणित संलग्न करते हुए आयोग को तीन जून तक उपलब्ध कराएंगे। अभिलेख स्पीड पोस्ट के माध्यम से या सीधे आयोग मुख्यालय, प्रयागराज के निर्धारित काउंटर पर उपलब्ध करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed