फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report of murder on District Panchayat member and wife

Prayagraj News: जिला पंचायत सदस्य और पत्नी पर हत्या की रिपोर्ट

Fri, 07 Apr 2023 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Report of murder on District Panchayat member and wife
मीरगंज। जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता निरंजन यदुवंशी और पत्नी मंजू यदुवंशी के खिलाफ एक युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि लापता युवक का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस और एसओजी की टीमों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विकास सिंह सोमवार शाम घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकला था। तब से अभी तक नहीं लौटा। विकास की मां मीरा सिंह ने मीरगंज पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक महिला ने कॉल आई थी। उसने खुद को जिपं सदस्य निरंजन यदुवंशी की पत्नी मंजू बताया था। कहा कि उसके पति ने तुम्हारे बेटे विकास की हत्या कर दी है। मीरगंज थाना में रिपोर्ट नहीं लिखी तो मीरा सिंह बुधवार को एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल से मिलीं और निरंजन यदुवंशी व मंजू यदुवंशी पर बेटे की हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी। एसएसपी से विमर्श के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को मीरगंज थाने में निरंजन यदुवंशी और मंजू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट लिख ली। बरेली से एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे चेक किए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि मीरा सिंह की कॉल डिटेल निकलवाई है। उनके फोन पर निरंजन यदुवंशी की पत्नी की कोई कॉल नहीं आई, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मां ने कहा- पहले भी निरंजन ने धमकाया था बेटा
मीरा सिंह ने बताया कि उनके बेटे का निरंजन की पत्नी से परिचय है। शायद दोनों में बात होती होगी। इससे निरंजन उनके बेटे से रंजिश मानता है। पहले भी वह बेटे को धमका चुका है। बेटे ने यह बात उन्हें बताई थी। निरंजन प्रभावशाली व्यक्ति है, वह कुछ भी कर सकता है।

निरंजन बोले- ब्लैकमेल कर रहा था विकास, मैं बेकसूर
निरंजन यदुवंशी ने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि लापता विकास तीन वर्षों से उनकी पत्नी की फेसबुक आईडी हैक कर ब्लैकमेल कर रहा था। डर की वजह से पत्नी ने यह बात नहीं बताई। इसकी शिकायत पत्नी ने विकास के भाई आकाश और मां मीरा सिंह से की, लेकिन ध्यान नहीं दिया। उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। विकास के लापता होने में उनका कोई हाथ नहीं है।


युवक के लापता होने पर उसकी मां ने जिपं सदस्य पर पत्नी समेत हत्या का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। पुलिस को हिदायत दी है कि किसी को बेवजह परेशान न किया जाए। पूरी पड़ताल के बाद ही कार्रवाई या गिरफ्तारी की जाएगी। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed