फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief: Allahabad University hostel fees halved, big decision taken on students' demand

राहत : इलाहाबाद विवि के हॉस्टलों की फीस हुई आधी, छात्रों की मांग पर लिया बड़ा फैसला

Sat, 26 Mar 2022 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 08:14 PM IST
सार

इविवि प्रशासन ने सत्र 2020-21 में विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटित कर दिए हैं। छात्र मांग कर रहे थे कि हॉस्टल की फीस उतनी ही ली जाए, जितने समय के लिए उन्हें हॉस्टल आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
Relief: Allahabad University hostel fees halved, big decision taken on students' demand
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में इस बार वार्षिक शुल्क आधा कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं की मांग पर इविवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हालांकि यह व्यवस्था सत्र 2021-22 के लिए ही लागू की गई है। छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि हॉस्टल के कार्यालय में शुल्क जमा कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन




इविवि प्रशासन ने सत्र 2020-21 में विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटित कर दिए हैं। छात्र मांग कर रहे थे कि हॉस्टल की फीस उतनी ही ली जाए, जितने समय के लिए उन्हें हॉस्टल आवंटित किए गए हैं। उनका तर्क था कि पूरे साल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया और हॉस्टल बंद थे।
विज्ञापन




मार्च में हॉस्टल आवंटित किए गए। यूजी और पीजी के छात्र सत्र 2021-22 में तीन से चार माह तक हॉस्टल में रह सकेंगे और इसके बाद नया सत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे में हॉस्टल की फीस कम होनी चाहिए। छात्रों ने कुलपति और डीएसडब्ल्यू के ऑफिस में ज्ञापन देकर फीस कम किए जाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में जिन छात्रों को आवंटन हुआ है उनको भी राहत

छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए इविवि प्रशासन ने हॉस्टल के शुल्क में 50 फीसदी तक की कमी कर दी है। डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि हाल ही में स्नातक और परास्नातक के जिन छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटित किए गए हैं, उनकी फीस 50 फीसदी तक घटा दी गई है।



छात्र-छात्राओं को वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षा पूरी होने तक या 30 जून तक (दोनों में से जो पहले पूरा हो) हॉस्टल में रहने की अनुमति दी गई है। छात्र-छात्राओं को जो हॉस्टल आवंटित किए गए हैं, वहां जाकर कार्यालय में आधी फीस जमा करके प्रवेश लेना है। 

नव प्रवेशी छात्रों को भी हॉस्टल आवंटन जल्द
इविवि में सत्र 2021-22 के तहत प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को अभी हॉस्टल आवंटित नहीं किए गए हैं। इन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा के दौरान ही हॉस्टल आंवटन का विकल्प भर दिया था। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन परीक्षाएं अगस्त में प्रस्तावित हैं और उन्हें हॉस्टल की आवश्यकता है।



इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है। प्रवेश भवन और विभागों से हॉस्टल के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं की लिस्ट डीएसडब्ल्यू कार्यालय को मिल गई है। आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द स्नातक एवं परास्नातक में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर हॉस्टल आवंटित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed