फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief: After 60 days in SRN Hospital, OPD will start from today

राहत: एसआरएन अस्पताल में 60 दिन बाद आज से शुरू होगी ओपीडी

Fri, 11 Jun 2021 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 01:03 AM IST
सार

  • कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा अनिवार्य, एमडीआई, चिल्ड्रेन अस्पताल में भी पूरी क्षमता से देखे जाएंगे मरीज

विज्ञापन
Relief: After 60 days in SRN Hospital, OPD will start from today
कैंसर के मरीजों का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज - फोटो : demo pic

विस्तार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में करीब साठ दिन बाद शुक्रवार से ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी। मरीजों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। मास्क लगाने और उचित दूरी का पालन कराने के लिए पंजीकरण पटल पर अलग से व्यवस्था की गई है। वहीं मनोहर दास क्षेत्रीय नेत्र संस्थान(एमडीआई), सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन) में पूरी क्षमता से विभाग संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन


एलथ्री कोविड अस्पताल में तब्दील एसआरएन अस्पताल में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ओपीडी सेवा स्थगित कर दी गई थी। अस्पताल के पीएमएसएसवाई विंग और पुरानी बिल्डिंग के सभी वार्डों में कोरोना मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। सप्ताह भर पहले शासन ने कोरोना संक्रमितों की कम होती संख्या को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत बेली अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई थी। चिकित्सा शिक्षा विभाग का आदेश न आने के कारण एसआरएन में ओपीडी बंद थी। एसआरएन, एमडीआई, चिल्ड्रेन में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं। चिल्ड्रेन अस्पताल में बच्चों को भर्ती कर इलाज भी किया जा रहा था। चिकित्सकों की कोविड ड्यूटी की वजह से गंभीर मरीजों का इलाज मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक शुक्रवार से एसआरएन अस्पताल के सभी विभागों की ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे। शासन के निर्देश पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजीकरण पटल और वेटिंग हाल में उचित दूरी का पालन कराने की व्यवस्था की गई है। एक ओपीडी में पंजीकरण उसी हिसाब से किया जाएगा ताकी व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि आई, पीडियाट्रिक, मेडिसिन, सर्जरी, गॉयनी, टीबी चेस्ट, आर्थों, स्किन, कॉर्डियोलॉजी सहित अन्य विभागों के एचओडी को ओपीडी संचालन के बारे में निर्देशित किया गया है। सामान्य मरीजों के लिए जांच सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरएन के कोविड वार्ड में अब 15 संक्रमित

मेडिकल कॉलेज के एलथ्री एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड में बृहस्पतिवार को 15 संक्रमित भर्ती थे। अब पीएमएसएसवाई विंग में ही कोरोना संक्रमित भर्ती किए जाएंगे। ओपीडी शुरू होने से पहले कोविड विंग तक जाने के लिए रास्ता अलग किया गया है। सह प्रभारी कोविड डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक पुरानी बिल्डिंग के 13 और आठ नंबर वार्ड में पोस्ट कोविड मरीज भर्ती हैं। इनकी संख्या 59 है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed