फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Regular Principal will be appointed in Medical College soon

Prayagraj News: मेडिकल कॉलेज में जल्द होगी नियमित प्राचार्य की तैनाती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Regular Principal will be appointed in Medical College soon
मेडिकल कॉलेज में दवा और उपकरण की खरीद जल्द हो सकेगी। प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने नियमित प्राचार्य की तैनाती कराए जाने का आश्वासन सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष को दिया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री से मेडिकल कॉलेज में नियमित प्राचार्य की तैनाती की मांग की। बताया कि प्रभारी प्राचार्य होने के कारण मेडिकल कॉलेज में दवाओं, उपकरण की खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वहीं नगर निकाय विस्तारीकरण और बिजनेस प्लान के संबंध में एक्सईएन विद्युत छैल बिहारी ने बताया कि नगर निकाय के प्रस्तावित 185 में 62 कार्य पूरा कर लिया गया है। पूरे ईश्वरनाथ में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण हो रहा है। बताया कि 344 के सापेक्ष 205 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमतावृद्धि की जा चुकी है। शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम के पीछे विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया निर्माण कार्य के लिए कि 4.09 करोड़ बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके पूर्व पुलिसकर्मियों ने प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। बैठक में विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर, सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व विधायक धीरज ओझा, परियोजना निदेशक दयाराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed