{"_id":"b19a3fd87be2078667a483106dce75c6","slug":"ravana-stood-out-gracefully-ride-to-a-man-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से निकाली रावण की सवारी देखने को खड़े रहे नर-नारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से निकाली रावण की सवारी देखने को खड़े रहे नर-नारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को लंकापति रावण की भव्य शोभा यात्रा पूरे राजसी ठाठ के साथ निकाली गई। शोभायात्रा को देखने लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा पूरी होने के बाद कर्नलगंज स्थित रामवटिका में लंकापति का दरबार लगा।
शोभायात्रा की शुरूआत भारद्वाज आश्रम परिसर में शिव पूजन से हुई। अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल की अगुवाई में कमेटी के पदाधिकारियों के साथ रावण ने आरती की। संयोजक चंद्रजीत कुशवाहा के नेतृत्व में जय लंकेश के घोष के साथ शोभायात्रा आरंभ हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे हाथी ,घोड़े, विजय ध्वजा पताका और शाही धुन बजाते पाइप बैंड, नगाड़ा उसके पीछे राक्षसी सेना, बीच में हाथी पर सजे चांदी के हौदे में सवार होकर रावण विराजमान थे। घोड़े पर सवार अधीनस्थ राजा उनकी शक्ति सामर्थ्य का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। चांदी के रथ महारानी मंदोदरी, कुंभकर्ण, विभीषण उसके बाद रावण से संबंधित लीला झंकिया थी। लंका के सेनापति के रुप में घोड़े पर सवार होकर कमेटी के दशहरा प्रबंधक राकेश चौरसिया चल रहे थे।
शोभायात्रा भारद्वाज आश्रम से निकलकर आनंद भवन कर्नलगंज चौराहा, थाना चौराहा नेतराम चौराहा, लक्ष्मी टाकीज चौराहा, कचहरी डाकखाना, यूनीवर्सिटी चौराहा कटरा, मनमोहन पार्क चौराहा से होते हुए रामवाटिका पहुंची। जहां रावण का दरबार लगा।
विज्ञापन
शोभायात्रा शंकरलाल चौरसिया, गया प्रसाद, राकेश जायसवाल, दिलीप चौरसिया, शंभूनाथ, रवि वर्मा, प्रमोद साहू, सुजीत तिवारी, राकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए।