फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape victim wandering from door to door seeking justice

Prayagraj News: न्याय के लिए दर-दर भटक रही दुष्कर्म पीड़िता

Fri, 17 Apr 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 17 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rape victim wandering from door to door seeking justice
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि तीन दिन पूर्व रात में उसका पति खेत में गेंहू की मड़ाई कर रहा था, इसी बीच अकेली जानकर पड़ोस का एक युवक घर में घुस आया। उसने पहले पति के बारे में पूछा फिर इधर-उधर की बात करके उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर घर में सो रहे पुत्र व पुत्री भी जागकर शोर मचाने लगे। इस पर युवक महिला और दोनों बच्चों को किसी से यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बेसुध महिला और बच्चों ने देर रात खलिहान से घर वापस आये पति को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि घटना के दूसरे दिन सुबह पति के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कार्यवाही न किये जाने से आहत महिला ने बृहस्पतिवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर से मिलकर घटना की जानकारी देते हुए शिकायती पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। एसीपी फूलपुर विवेक कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है,आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed