फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raksha Bandhan: Sister love will adorn brother's wrist today, sisters bought colorful rakhis.

Raksha Bandhan : भाई की कलाई पर सजेगा बहन का प्यार, बहनों ने खरीदीं रंग बिरंगी राखियां

Sun, 18 Aug 2024 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 07:10 PM IST
सार

मिठाइयों की चर्चा बगैर किसी पर्व का जश्न अधूरा है। रक्षाबंधन की बात हो तो लजीज मिठाइयों का स्वाद जुबां पर आ ही जाता है। शहर की नामी मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों का रेला दिन भर लगा रहा। महाजनी टोला स्थित मिठाई कारोबारी राजीव अग्रवाल बताते हैं कि इस बार रक्षाबंधन को लेकर बाजार में उत्साह है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan: Sister love will adorn brother's wrist today, sisters bought colorful rakhis.
रक्षाबंधन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रुक-रुक कर होती रही बारिश के बावजूद रविवार को भाई-बहन के पर्व का खुमार दिखा। सोमवार को भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए रंग-बिरंगी राखियां खरीदने के लिए बहनों की भीड़ तमाम बाजारों में रही। इस दौरान भाई-बहन एक-दूसरे को देने के लिए गिफ्ट खरीदने में व्यस्त रहे। सिविल लाइंस, चौक, कटरा, अशोक नगर सहित शहर के अधिकतर इलाकों में स्थित मिठाई की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही।

विज्ञापन


मिठाइयों की चर्चा बगैर किसी पर्व का जश्न अधूरा है। रक्षाबंधन की बात हो तो लजीज मिठाइयों का स्वाद जुबां पर आ ही जाता है। शहर की नामी मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों का रेला दिन भर लगा रहा। महाजनी टोला स्थित मिठाई कारोबारी राजीव अग्रवाल बताते हैं कि इस बार रक्षाबंधन को लेकर बाजार में उत्साह है। मेवे, काजू की मिठाई समेत सोहन पापड़ी, बालूशाही बहनों ने खूब खरीदी। कहा कि उनके यहां अधिकांश मिठाई 600 रुपये की है।
विज्ञापन


इसी तरह सिविल लाइंस के मिठाई कारोबारी इंदर मध्यान ने बताया कि काजू बफीर्, मोतीचूर, मेवा बाइट के साथ मोतीचूर लड्डू की खासी डिमांड रही। कहा कि सूखी मिठाई ग्राहकों को ज्यादा पसंद आती है। वहीं सिविल लाइंस में ही मिठाई के एक अन्य कारोबारी रोहित केसरवानी ने बताया कि कलाकंद, मोतीचूर की बिक्री ज्यादा हुई। जीरोरोड के मिठाई कारोबारी अंकित गुप्ता ने बताया कि देशी घी से बनी मिठाईयों का अपना ही क्रेज है। कहा कि बहुत सी बहनों ने मिठाईयों की गिफ्ट पैकिंग भी करवाई। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि पर्व के मौके पर प्रयागराज में सिर्फ मिठाई का ही कारोबार दस करोड़ के ऊपर जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राखियों की दुकानों पर रही भीड़, खूब बिकी रामलला और कान्हा वाली राखियां

रक्षाबंधन को लेकर तकरीबन एक माह पूर्व ही थोक बाजार सज गया था, जबकि राखी बेचने के लिए फुटकर कारोबारियों ने अपनी दुकानें दो सप्ताह पहले ही लगा ली। पर्व के एक दिन पहले फुटकर दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। कारोबारी विकास केसरवानी ने बताया कि बाजार ठीक ही गया। उधर बहुत सी बहनों ने रामलला, कान्हा, राधा-कृष्ण वाली राखियां खरीदना पसंद की। कुछ बहनों ने अपने भाइयों के लिए सोने-चांदी और गुलाबी मीनाकारी की राखियां खरीदी।

बच्चों के लिए कार्टून किरदार वाली राखियां ही खरीदने में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। सराफा कारोबारी दिनेश सिंह ने कहा कि सराफा बाजार में भी चांदी की राखियां लोगों ने खरीदी। उधर बहुत सी बहनों ने अपने भाइयों के लिए स्मार्ट वॉच भी खरीदी। कारोबारी आशीष अरोड़ा ने बताया कि पर्व के मौके पर कुछ महिलाओं ने स्मार्ट वॉच खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। उधर भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए साड़ी, सूट व डिजाइनर कपड़े खरीदे। रेडीमेड कपड़ों के भी गिफ्ट पैक लोगों ने खरीदे। त्योहार पर बहनों के लिए मोबाइल आदि की भी भाइयों ने खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed