फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya State University will soon get new permanent vice chancellor

रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय को जल्द मिलेंगे नए स्थायी कुलपति

Mon, 04 Jan 2021 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Jan 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Rajju Bhaiya State University will soon get new permanent vice chancellor
prayagraj news: Rajju Bhaiya State University Prayagraj - फोटो : prayagraj
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय को जल्द ही नए स्थायी कुलपति मिल जाएंगे। राज्य विश्वविद्यालय और छत्रपति शाहू जी महराज विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए राजभवन ने विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पांच फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


राज्य विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के दिन से तीन वर्ष की अवधि के लिए या 68 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक (जो भी पहले हो) तक के लिए होगा। केवल ऐसे व्यक्ति नियुक्ति के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने 65 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। राज्यपाल के विशेष कार्यालयधिकारी केयूर सी. संपत की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कुलपति विश्वविद्यालय का प्रधान कार्यपालक एवं शैक्षणिक अधिकारी होता है, इसलिए अभ्यर्थी में उच्च कोटि की क्षमता, सत्यनिष्ठा, नैतिकता एवं संस्थागत वचनबद्धता होनी चाहिए। अभ्यर्थी को विख्यात शिक्षाविद् होने के साथ ठोस प्रशासिनक अनुभव भी होना चाहिए। 
विज्ञापन


कुलपति पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राजभवन की वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पांच फरवरी तक केवल ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं। फिलहाल, वर्तमान में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे पूर्व राज्य विवि की कुलपति रहीं प्रो. संगीता श्रीवास्तव को पिछले साल 29 नवंबर को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त कर दिया गया था। हालांकि राज्य विवि के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे प्रो. केएन सिंह का मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्यकाल 21 फरवरी को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में वहां भी नए कुलपति की नियुक्ति होनी है। प्रो. केएन सिंह से पूर्व मुक्त विवि के कुलपति रहे प्रो. एमपी दुबे का कार्यकाल तीन-तीन माह के लिए दो बार बढ़ाया गया था।

इविवि के भी कई शिक्षक दावेदार

राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के भी कई शिक्षक दावेदार हैं। अब तक यह पद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षक के पास ही थी। इसके साथ ही इविवि के कुछ शिक्षक छात्रपति शाहू जी महराज विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए भी दावेदारी को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed