फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफत : प्रयागराज में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, आठ तक के स्कूल बंद

Thu, 16 Sep 2021 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Sep 2021 10:22 PM IST
सार

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कचारी गांव में भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिरने से प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले दो गार्ड की मौत हो गई। मौके पर पुलिस फोर्स  पहुंच गई है।

विज्ञापन
Rain disrupts normal life in Prayagraj, three killed as houses collapse
Prayagraj News : प्रयागराज में भारी बारिश से सड़कों और गलियों में भरा पानी। - फोटो : प्रयागराज

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तेज बारिश आफत का कारण बनी रही। बादलों के डेरा जमाने से सूरज छिपा रहा। तेज हवाओं और गरज चमक के बीच बादल खूब बरसे। मौसम विभाग में 24 घंटे में 192 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। यह इस मानसूनी सीजन की रिकार्ड बारिश है। इससे पहले अगस्त में 112 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। भारी बरसात से कई मोहल्लों के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। कहीं सीवर लाइन ओवरफ्लो हुई तो कहीं नाले, नालियां उफनाए। अधिकतर सड़कों और गलियों में जलभराव से लोग परेशान हुए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने पहली कक्षा से 8वीं तक के विद्यालयों को बंद करने की घोषणा की है। 

Rain disrupts normal life in Prayagraj, three killed as houses collapse
Prayagraj News : प्रयागराज में भारी बारिश से सड़कों और गलियों में भरा पानी। - फोटो : प्रयागराज

मंगलवार से हो रही बारिश बुधवार ही नहीं बृहस्पतिवार को भी जारी रही। शहर के अल्लापुर, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, संजय नगर झोपड़पट्टी, डंडिया, रामानंदनगर, मटियारा रोड, अलोपीबाग, दारागंज, मम्फोर्डगंज, रसूलाबाद, अलोपीबाग, एलआईसी कॉलोनी, टैगोर टाउन, राजरूपपुर, करेली, कीडगंज, बाई का बाग, बैरहना, सीएमपी डॉट पुल, मेडिकल चौराहा, चक मीरापट्टी, धूमनगंज समेत कई मोहल्लों की सड़कें,गलियों में जलभराव से मुसीबत हो गई। परेड मैदान और अलोपीबाग स्थित राज्य भंडारण निगम गोदाम परिसर में तीन फीट पानी लगा रहा। 

जलभराव प्रभावित मोहल्लों में कहीं नाले उफनाए तो कहीं सीवर की चोक लाइन ओवर फ्लो होने से सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। दो से तीन फीट पानी लगा रहा। घरों में पानी घुसने से लोगों के कीमती घरेलू सामान, इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हो गए। बिस्तर, पलंग और सोफे के साथ छोटे सामान घर के भीतर तैरते रहे। लोगों ने खुद पानी बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन परेशानी कम नहीं हुई।

Rain disrupts normal life in Prayagraj, three killed as houses collapse
Prayagraj News : प्रयागराज में भारी बारिश से सड़कों और गलियों में भरा पानी। - फोटो : प्रयागराज

घंटों चलाए गए पंप, नहीं मिली राहत
बारिश के कारण जलभराव से परेशान लोगों को राहत देने के लिए बक्शी बांध, मोरी गेट, दारागंज पंपिंग स्टेशन के पंपों को चलाया गया लेकिन लगातार हो रही बारिश से परेशानी जस की तस बनी रही। पार्षद कमलेश सिंह, पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह पंपिंग स्टेशनों पर डटे रहे। संजय नगर झोपड़पट्टी में काफी प्रयास के बाद भी राहत नहीं मिली। पार्षदों ने नगर निगम अफसरों से जालियों को साफ कराने और अतिरिक्त पंप लगाने की मांग की है। पार्षद रतन दीक्षित ने मम्मफोर्डगंज में स्मार्ट सिटी के सुस्त गति से हो रहे कार्यों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई मसीबत बनी है। लोगों के घरों में गंदा पानी घुसा, आने जाने का रास्ता भी रुक गया। अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain disrupts normal life in Prayagraj, three killed as houses collapse
Prayagraj News : प्रयागराज में भारी बारिश से सड़कों और गलियों में भरा पानी। - फोटो : प्रयागराज
प्रयागराज के उंचामंडी मे स्थित शास्त्री स्मारक जूनियर हाई स्कूल की सीमेंटेड टीन शेड बारिश की वजह से गिरा किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं रात्रि मे गिरने की वजह से बड़ा हादसा टल गया है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कचारी गांव में भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिरने से प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले दो गार्ड की मौत हो गई। मौके पर पुलिस फोर्स  पहुंच गई है। शिव ग़ुलाम पुत्र गंगा दीन व राम कैलाश उर्फ गुब्बा पुत्र जयदेव निवासी ग्राम सेमरी तरहार थाना लालापुर कचारी स्थित मैंगलौर मिनिरल के फार्म हाउस में गार्ड की नौकरी करते थे।
विज्ञापन
Rain disrupts normal life in Prayagraj, three killed as houses collapse
Prayagraj News : प्रयागराज में बृहस्पतिवार को दिन भर हुई बारिश से लोगों को काफी दिक्कत हुई। - फोटो : प्रयागराज
जलभराव देखकर भड़का अफसरों का पारा, जोनल अफसर को प्रतिकूल  प्रविष्टि देने का निर्देश
प्रयागराज में बीते दो दिन से हो रही बारिश से के बाद तमाम स्थानों पर हुए जलभराव का मंडलायुक्त संजय गोयल और जिलाधिकारी संजय खत्री ने जायजा लिया। इस दौरान बघाड़ा क्षेत्र में जलभराव को देखकर दोनों ही अफसरों का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर निगम के जोनल अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। यहां निरीक्षण के बाद अफसरों ने चूना छिड़काव और सफाई की मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कहा कि एंटी लार्वा का छिड़काव जरूर किया जाए। ताकि इस क्षेत्र में किसी भी तरह का संक्रमण न हो। अफसरों ने स्थानीय लोगों को डेंगू के लक्षण एवं बचाव आदि के बारे में भी जानकारी दी। कमिश्नर और डीएम डेंगू से ठीक हो चुके लोगों के घर भी पहुंचे। यहां अफसर डा. एसके मिश्र आदि के भी घर गए। इस दौरान सीएमओ डा. नानक  सरन आदि अफसर मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed