फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways increased trips of Prayagraj-Nizamuddin special

Prayagraj News: प्रयागराज-निजामुद्दीन स्पेशल के रेलवे ने बढ़ाए फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Railways increased trips of Prayagraj-Nizamuddin special
प्रयागराज से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। सप्ताह में दो दिन चल रही इस ट्रेन का संचालन अब 27 नवंबर तक प्रयागराज से एवं 28 नवंबर तक निजामुद्दीन स्टेशन से होगा।
विज्ञापन

जारी शेड्यूल के हिसाब से प्रयागराज से गाड़ी संख्या 04123 प्रत्येक रविवार, बुधवार दोपहर 2:30 बजे चलकर मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा, मथुरा के रास्ते अगली सुबह 11:10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 04124 हजरत निजामुद्दीन से हर सोमवार, बृहस्पतिवार की दोपहर 3:50 बजे चलकर अगली सुबह नौ बजे प्रयागराज आएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रयागराज से दिल्ली के लिए चल रही सुपरफास्ट स्पेशल 04145 का संचालन 25, 29 एवं 31 अगस्त को भी होगा। यहां से इसकी रवानगी रात 9:30 बजे होगी, जो सुबह 8:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली से 04146 की रवानगी 26, 30 अगस्त एवं एक सितंबर की सुबह 9:30 बजे होगी, जो शाम 7:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। दिल्ली के लिए ही एक दूसरी सुपरफास्ट 02417 का संचालन 30 अगस्त की रात 9:30 बजे प्रयागराज से एवं दिल्ली से 02418 का संचालन 31 अगस्त की सुबह 9:30 बजे प्रयागराज के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed