{"_id":"5ddc04f78ebc3e54c033ef01","slug":"railway-personnel-must-take-leave-two-times-a-year-to-spend-time-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के साथ समय बिताने के लिए वर्ष में दो बार अवकाश जरूर लें रेलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के साथ समय बिताने के लिए वर्ष में दो बार अवकाश जरूर लें रेलकर्मी
Mon, 25 Nov 2019 10:14 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात (मेंबर ट्रैफिक) पीएस मिश्र का कहना है कि रेलकर्मी और अफसर वर्ष में अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अवकाश जरूर लें। क्योंकि अगर परिवार सुखी एवं संतुष्ट रहेगा तो निश्चित ही अफसर एवं रेलकर्मी पूर्ण मनोयोग से अपने कार्य का बेहतर निष्पादन कर सकेंगे।
यह बातें डीआरएम ऑफिस में उन्होंने अफसरों के समक्ष कही। इस दौरान वह कुछ अलग ही मूड में दिखे। उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) बेहतर कार्य करने वाले अफसर एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की भी घोषणा की। शिवगंगा एक्सप्रेस से सोमवार की सुबह इलाहाबाद जंक्शन पहुंचे मेंबर ट्रैफिक ने डीआरएम ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम अमिताभ एवं एनसीआर मुख्यालय के अफसरों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की।
बैठक में डीआरएम ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति करण के माध्यम में मंडल में किए जा रहे कार्यों के बारे में उन्हें बताया। इस दौरान मेंबर ट्रैफिक ने कहा कि इलाहाबाद मंडल एक अति व्यस्त एवं बड़ा मंडल है। यहां परिचालन क्षमता से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कर्मचारियों को चाहिए समय निकालकर वर्ष में दो बार अवकाश लेकर परिजनों को समय दे।
विज्ञापन
मौका मिले तो बाहर घूमने भी जाएं। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि जितनी जल्दी डीएफसीसी ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन उतनी ही जल्दी मंडल में ट्रेन संचालन सुगम होगा। डीआरएम ऑफिस के बाद मेंबर ट्रैफिक एनसीआर मुख्यालय भी गए। वहां जीएम एनसीआर राजीव चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अफसरों से उनकी मुलाकात हुई।
इस दौरान बैठक में सीसीओएम रवि वल्लूरी, पीसीसीएम एमएन ओझा, मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक पीके ओझा, एडीआरएम एनामुल हक, अनुराग गुप्ता, अनुराग अग्रवाल आदि वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।