फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Amrit Bharat Express will start from Prayagraj, NCR is getting its first rake

Railway News : प्रयागराज से शुरू होगी अमृत भारत एक्सप्रेस, एनसीआर को मिल रहा पहला रेक

Thu, 06 Aug 2026 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Aug 2026 08:34 PM IST
सार

यात्री सुविधाओं के लिहाज से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से पहली बार अमृत भारत ट्रेन का एक नया रेक आवंटित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Railway News: Amrit Bharat Express will start from Prayagraj, NCR is getting its first rake
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यात्री सुविधाओं के लिहाज से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से पहली बार अमृत भारत ट्रेन का एक नया रेक आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही यह रेक एनसीआर को मिल जाएगा। इस सौगात के मिलने के बाद अब एनसीआर जोन पहली बार खुद अपनी अमृत भारत ट्रेन का संचालन करेगा।

विज्ञापन

रेलवे गलियारे में चर्चा है कि इस अत्याधुनिक ट्रेन को प्रयागराज से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई या सिलिकॉन वैली बंगलूरू के बीच पटरी पर उतारा जा सकता है। अभी तक प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों से करीब आधा दर्जन अमृत भारत ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन ये सभी दूसरे रेलवे जोन या पीछे के स्टेशनों से संचालित होकर आती थीं।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस है अमृत भारत ट्रेन

कम किराए में राजधानी और वंदे भारत जैसी आधुनिक यात्रा का अहसास कराने वाली अमृत भारत ट्रेन अपनी अनूठी खूबियों के लिए जानी जाती है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता इसका पुश-पुल तकनीक पर आधारित होना है, जिसमें ट्रेन के आगे और पीछे दोनों सिरों पर इंजन लगे होते हैं। इससे ट्रेन को रफ्तार पकड़ने और ब्रेक लगाने में बेहद कम समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत भारत की खूबियां

- ट्रेन में सेमी-परमानेंट कपलर लगे हैं, जिससे बोगियों के आपस में टकराने या झटके लगने की संभावना खत्म हो जाती है।
- इसके सभी कोच में बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, बेहतर वाटर टैप और आधुनिक सैनिटरी फिटिंग की सुविधा है।
- हूपर कोच डिजाइन के साथ बेहतर वेंटिलेशन, इंसुलेटेड रूफ जो गर्मी में तापमान को नियंत्रित रखती है।
- ट्रेन के सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म सिस्टम और आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं।

रेलवे बोर्ड से रेक आवंटन की आधिकारिक सूचना मिल चुकी है। जैसे ही रेक एनसीआर को प्राप्त होगा, रूट और समय-सारणी को अंतिम रूप देकर इसके संचालन की घोषणा कर दी जाएगी। - डाॅ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed