फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raids on food establishments four businesses shut down; 48 kg of curd and 5 kg of barfi destroyed.

Prayagraj : खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, चार कारोबार बंद; 48 किलो दही और पांच किलो बर्फी नष्ट

Wed, 12 Aug 2026 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2026 08:20 PM IST
सार

प्रयागराज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान के दूसरे दिन 11 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और गंदगी, हाइजीन व पंजीकरण संबंधी कमियां मिलने पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Raids on food establishments four businesses shut down; 48 kg of curd and 5 kg of barfi destroyed.
प्रयागराज में मिष्ठान्न की दुकान से खाद्य पदार्थों का नमूना लिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान के दूसरे दिन 11 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित करने के साथ गुणवत्ता, स्वच्छता और हाइजीन में कमियां मिलने पर कार्रवाई की गई। चार प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार अथवा खाद्य पंजीकरण होने तक बंद कराया गया। रतन डेयरी में 48 किलो दही और जय मां दुर्गा स्वीट में पांच किलो बर्फी की स्थिति खराब मिलने पर मौके पर नष्ट कराया गया।

विज्ञापन

न्यू छप्पन भोग में बर्फी व बेसन के नमूने लिए गए और गंदगी मिलने पर किचन बंद कराया गया। ओकेजन बेकरी से टूटी-फ्रूटी ड्राई केक व पेस्ट्री के नमूने लिए गए। होटल ग्रैण्ड कांटिनेन्टल और पैराडाइज्ड फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट में सफाई संबंधी कमियां मिलने पर नोटिस जारी हुए। डिलाइट मफिंस में जरूरी प्रमाणपत्र न मिलने और कर्मचारियों के सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर नोटिस दिया गया।

विज्ञापन

कार्रवाई से मचा रहा हड़कंप

अभियान के दौरान न्यू छप्पन भोग, ओकेजन बेकरी, होटल ग्रैण्ड कांटिनेन्टल और पैराडाइज्ड फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट समेत 11 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। न्यू छप्पन भोग, कस्तूरबा गांधी मार्ग में बर्फी व बेसन के नमूने लिए गए। गंदगी मिलने पर नोटिस चस्पा कर किचन सुधार होने तक बंद कराया गया। ओकेजन बेकरी, मम्फोर्डगंज से टूटी-फ्रूटी ड्राई केक व पेस्ट्री के नमूने लिए गए। होटल ग्रैंड कांटिनेन्टल और पैराडाइज्ड फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट में किचन व भंडारगृह की सफाई में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रतन डेयरी, बजाई कमला नगर से दही व पनीर के नमूने लिए गए। दही की भौतिक स्थिति ठीक न मिलने पर 48 किलो दही नष्ट कराकर डेयरी बंद कराई गई। डिलाइट मफिंस, धूमनगंज में पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाणपत्र और कर्मचारियों के हेड कवर, एप्रन व ग्लव्स नहीं मिलने पर नोटिस दिया गया। जय मां दुर्गा स्वीट, अलोपीबाग से कलाकंद का नमूना लिया गया और पांच किलो बर्फी नष्ट कराई गई।

राजा बाबू फ्रूट कम्पनी, महावीरपुरी में राइपनिंग चैंबर से पपीते व रसायन के नमूने लिए गए। सोनू एवं नोनू फ्रूट कम्पनी में करीब 10 कुंतल केले रसायन से पकाए जाते मिले। बिना पंजीकरण कारोबार पर प्रतिष्ठान बंद कराया गया। राजेश कुमार सोनकर, सीढ़ौली में भी बिना पंजीकरण कारोबार मिलने पर प्रतिष्ठान बंद कराया गया। होटल फोर व्यू, सिविल लाइन्स का किचन क्रियाशील नहीं मिला। कुल चार खाद्य कारोबार को सुधार या पंजीकरण होने तक बंद कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed