फिजिक्स वाला : पीडब्ल्यू ने दूसरे चरण का नेशनल स्कॉलरशिप कम टेस्ट किया शुरू, 200 करोड़ की दी जाएगी छात्रवृत्ति
फिजिक्स वाला के आफलाइन के सीओ अंकित गुप्ता ने बताया कि पीडब्ल्यू विद्यापीठों में अपनी ऑफरिंग्स के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 10 विद्यापीठ सूचना केंद्र और 27 शहरों में 28 पाठशालाएं भी संचालित कर रहा है। जहां हाईब्रिड कक्षाएं चलती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की अग्रणी एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) के ऑफलाइन सेंटर्स विद्यापीठ की संख्या पूरे भारत में के 50 शहरों में 74 तक पहुंच गई है। जिसका उद्देश्य छात्रों को उनके गृहनगर के पास ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को पहुंचाना है। इससे उन्हें दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें सीखने की हर तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह बातें पीडब्ल्यू में विद्यापीठ ऑफलाइन को सीईओ अंकित गुप्ता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यू विद्यापीठों में अपनी ऑफरिंग्स के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 10 विद्यापीठ सूचना केंद्र और 27 शहरों में 28 पाठशालाएं भी संचालित कर रहा है। जहां हाईब्रिड कक्षाएं चलती हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यू फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (पीडब्लूएनसैट) के दूसरे चरण का भी शुभारंभ करेगा। जिसमें 200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कीजाएगी।
कक्षा छह से 12 तक के छात्रों और जेईई या नीट के इच्छुक छात्रों के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसमें 100 फीसदी छात्रवृत्ति हासिल करने का मौका है। यह 26 नवंबर से 10 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएंगी।
अंकित ने बताया कि पीडब्ल्यू अप पूरे भारत में 76 शहरों तक पहुंच गया है। हमसे करीब डेढ़ लाख छात्र जुड़े हैं। जेईई-नीट के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी कराई जाती है। हमारा लक्ष्य अगले साल इन इन सेंटर्स में ढाई लाख छात्रों का नामांकन करना है।
2020 में हुई थी स्थापना
बताया कि फिजिक्स वाला भारत की एक प्रमुख एडटेक कंपनी है। जिसकी स्थापना 2020 में हुई। इसका हेडक्वार्टर नोएडा में है। ऑफलाइन, ऑनलाइन के साथ ही हाईब्रिड मोड में शिक्षा प्रदान किया जाता है। इसकी पहुंच भारत में लगभग हर जगह है। अपने 72 यूट्यूब चैनल के माध्यम से आठ स्थानीय भाषा में 32 मिलिनय से अधिक छात्रों को मुफ्त और बेहतरीन शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।