फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Puri Shankaracharya said: Films like Adipurush are abuse of tolerance of Hindus, it is not fair in any way

पुरी शंकराचार्य बोले : आदिपुरुष जैसी फिल्में हिंदुओं की सहिष्णुता का दुरुपयोग, यह किसी भी रूप में उचित नहीं

Sat, 24 Jun 2023 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 05:29 PM IST
सार

पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज ने आगे कहा कि इस तरह की फिल्मों के बनने पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। कहा कि अगर हिन्दुओं की रक्षा की सरकार होती तो देश में गो हत्या न होती। हिन्दू धर्माचुत्य नहीं किए जाते। ईसाई नहीं बनाए जाते।

विज्ञापन
Puri Shankaracharya said: Films like Adipurush are abuse of tolerance of Hindus, it is not fair in any way
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि आदि पुरूष जैसी फिल्में हिन्दुओं की सहिष्णुता का दुरूपयोग हैं। कहा कि अगर दूसरे धर्मों को लेकर इस तरह का सिनेमा बने तो समझा जा सकता है कि क्या स्थिति पूरे देश में उत्पन्न होगी। कहा कि यह किसी भी रूप में उचित नहीं है। पुरी शंकराचार्य ने ये बातें शनिवार को अपने नई झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम में पत्रकारों के सवाल के दौरान कहीं।

विज्ञापन

पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज ने आगे कहा कि इस तरह की फिल्मों के बनने पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। कहा कि अगर हिन्दुओं की रक्षा की सरकार होती तो देश में गो हत्या न होती। हिन्दू धर्माचुत्य नहीं किए जाते। ईसाई नहीं बनाए जाते। कहा कि सेवा के नाम पर राजनेता गरीबी पालते हैं। जनता की गरीबी का लाभ राजनेता लेते हैं। इसलिए मैंने कहा है कि हर हिन्दू परिवार से रोज एक घंटा और एक रुपये निकलना चाहिए।फिर अपने को हर प्रकार से व्यवस्थित करने में उसी पैसे और समय का उपयोग हो। इससे ही हिन्दुओं की 80 प्रतिशत समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन

अदूरदर्शी लोग फैला रहे हैं मणिपुर में हिंसा

मणिपुर में हो रही हिंसा पर पुरी शंकराचार्य ने कहा कि अदूरदर्शी लोग हैं जो वहां पर हिंसा फैला रहे हैं। कहा कि कभी सिखों के मन भी यह भाव आया था कि पंजाब में हिन्दुओं का न रहने दिए जाए। पर उसी वक्त उन्होंने बुद्धिमानी का परिचय दिया कि सिख तो हर प्रांत और देश में हैं। अन्य प्रांतों के सिख मार दिए जाएंगे। ऐसा ही कुछ मणिपुर की हिंसा में भी हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री जागरूक हैं, उचित समय पर जरुरी कदम उठाएंगे।

कुंभ मेले की तैयारियों पर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि इस वक्त यूपी को जो सीएम हैं, वो जागरूक हैं। घोटाला कांड वाले नहीं है। हालांकि कुंभ को अब मेले का रुप दे दिया गया है। जिस उद्देश्य से कुंभ होता था, वह उद्देश्य ही विलुप्त हो गया है। यूपी की कानून व्यवस्था पर कहा कि आज यहां पर सभी को उचित सम्मान मिल रहा है। योगी जी घर भरने वाले मुख्यमंत्री नहीं हैं। क्षत्रिय हैं, परंपरा से शासन करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed