फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Public Service Commission secretary to step down order

लोक सेवा आयोग सचिव को पद से हटने का आदेश

Sat, 10 Oct 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बिना योग्यता के की जा रही तैनाती के मामले में लोक सेवा आयोग के सचिव रिजवानुलहक का भी नाम शुमार हो गया है। हाईकोर्ट ने उनके सचिव पद पर काम करने पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर सचिव पद पर आईएएस अधिकारी की तैनाती कर दी जाए। कोर्ट ने प्रदेश सरकार से इस मामले में जवाब भी मांगा है। अयोध्या सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र की खंडपीठ ने यह आदेश दिया।
विज्ञापन


याचिका में लोक सेवा आयोग के सचिव पद पर तैनात रिजवानुलहक की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। याची का कहना था कि यह पद आईएएस कैडर का है। रिजवानुलहक आईएएस अधिकारी नहीं है। वह सचिव पद का काम अगस्त 14 से काम कर रहे हैं। वह आयोग में संयुक्त सचिव हैं जबकि इस पद के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता आईएएस कैडर का अधिकारी है, जिसे सुपर टाइम स्केल मिल रहा हो। कोर्ट ने इस गंभीरता से लेते हुए कहा कि क्या प्रदेश सरकार को सचिव पद के लिए आईएएस अधिकारी नहीं मिल रहे हैं। कोर्ट ने रिजवानुलहक के सचिव पद पर काम करने से रोक लगाते हुए सरकार को एक सप्ताह के भीतर आईएएस अधिकारी की तैनाती करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed