फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prostrated before Mabude Hkikhi

माबूदे हकीक़ी के सामने सजदा

Sat, 02 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
माहे मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमे पर जामा मस्जिद चौक और शिया जामा मस्जिद चक सहित शहर की तमाम इबादतगाहों में खास नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में जुटे नमाजियों ने खुदा की बारगाह में सजदा किया। सुबह से ही अलविदा की नमाज के लिए रोजेदारों में खास उत्साह रहा। नौ बजते ही लोग तैयार होकर मस्जिदों की ओर चल पड़े। जामा मस्जिद चौक पर नमाजियों की बड़ी जमात जुटी। मस्जिद भरी तो ठठेरी बाजार, पुरानी जीटीरोड, कोतवाली के सामने, लोकनाथ, बजाजा पट्टी, लाल डिग्गी, घंटाघर, फल मार्केट तक नमाजियों की कतार लगी। 
विज्ञापन


वहीं शिया जामा मस्जिद चक में इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने खुतबे के दौरान नफरत की सियासत से दूर रहने का पैगाम दिया। कहा, आतंकवाद, अलगाववाद घातक है। हमें मुल्क के दुश्मनों से सावधान रहना है, जो हमारे बीच घुल मिलकर रह रहे हैं। हमारे जैसे कपड़े पहनते हैं, हमारी ही बोली में बात करते हैं और हमारे लिए घड़ियाली आंसू बहाकर आपस में लड़ाने के लिए आमादा है। सब्र रखें, सावधानी बरतें और इन्हें कुचलें ताकि मुल्क में आपसी सौहार्द बिगड़ने न पाए। 

विज्ञापन


शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी ने अलविदा की नमाज को जुटे नमाजियों को खिताब करते हुए शबेकद्र की फजीलतें भी बयां की। कहा, रात भर जागकर और इबादत करके उसे राजी करें। उन्होंने सदका के मसायल भी बताए। इसी तरह वसीउल्लाह मस्जिद रोशनबाग, अब्दुल्लाह मस्जिद, काटजू रोड, संगमरमर मस्जिद इलाहाबाद जंक्शन, हरी मस्जिद धोबीघाट,  शाही मस्जिद नखासकोहना, खुसरोबाग, मस्जिदे आजम अतरसुइया, मक्का मस्जिद, अबूबकर मस्जिद करेली सहित शहर की तमाम मस्जिदों में अलविदा की खास नमाज अदा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिया जामा मस्जिद, चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने सरकार से मांग की है कि शिया वक्फ बोर्ड में बतौर सदस्य इमाम जुमा व जमात को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा, हर शहर में शियाओं का एक ही इमाम जुमा व जमात होता है, ऐसे में उसे बोर्ड में शामिल किया जाना चाहिए। उनकी मौजूदगी से वक्फ की सपंत्तियों की बेहतर हिफाजत हो सकेगी। आज इलाहाबाद, लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में वक्फ जायदाद पर नाजायज कब्जे व अतिक्रमण बढ़ते जा रहे हैं, इसे रोकने की कोशिश होनी चाहिए।


आखिरी जुमा पर मस्जिदों में दुआ के लिए जब हाथ उठे तो मुल्क में अमन चैन, सलामती, लोगों की तरक्की, बेहतर बारिश और रोजी में बरकत आदि की दुआएं मांगी गई। वहीं जुमातुलविदा पर दुआओं के दौर के बीच शायर नदीम शिराजी ने कहा, ‘उरूज दे मेरी सरजमीं को संवार दे आसमां वाले, कि तेरी चौखट पे सिर झुकाए खड़े हैं हम जहांवाले।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed