फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Promotion of 11 officers of private service cadre and three officers of Bench Secretary service

हाईकोर्ट : निजी सेवा संवर्ग के 11 और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों की पदोन्नति

Sat, 10 Sep 2022 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों  को बधाई देते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और महानिबंधक आशीष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Promotion of 11 officers of private service cadre and three officers of Bench Secretary service
प्रमोशन - फोटो : social media

विस्तार

उच्च न्यायालय में निजी सेवा संवर्ग के 11 और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ) को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन  के पद से संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर, मनोज विक्रम सिंह चौहान (लखनऊ), अभिषेक अग्रहरी, शिवा कांत तिवारी को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर, नरेश कुमार, महेश कुमार, रंजीत साहू, संतोष कुमार को निजी सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद पर और कुमारी आरती मौर्य, शोभित रावत को अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

विज्ञापन


 
एक अन्य अधिसूचना के अनुसार संजय कुमार द्विवेदी(लखनऊ) को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर, संतोष कुमार गौर को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर और देवेन्द्र कुमार सिन्हा को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
विज्ञापन



उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों  को बधाई देते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और महानिबंधक आशीष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालो मे संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार निरंजन, संयुक्त सचिव विजयानन्द द्विवेदी, सहायक सचिव गवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, खेल सचिव पंकज कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्य भूपेश कुमार गौतम, आकांक्षा पाण्डेय, वक़ार आलम सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्रा, मोहम्मद आज़म, सचिन्द्र नाथ,आदिल शमीम, मिठाई लाल सोनकर, अशोक कुमार भास्कर और अखिलेश कुमार प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed