फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Promotion: 27 of High Court cadre and three officers of Private Secretary service cadre got promotion

प्रमोशन : हाईकोर्ट संवर्ग के 27 और निजी सचिव सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

Wed, 17 Nov 2021 08:54 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Promotion: 27 of High Court cadre and three officers of Private Secretary service cadre got promotion
प्रमोशन
हाईकोर्ट प्रशासन हाई कोर्ट सेवा संवर्ग के 27 और निजी सेवा के तीन अधिकारियों की प्रोन्नति सूची जारी की है। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार अभिलाष जी, अर्पित शर्मा (लखनऊ), सुधाकर कुमार आशुतोष (लखनऊ), रविंद्र प्रताप कनौजिया (लखनऊ), आशुतोष तिवारी, मोहित बाजपेयी (लखनऊ), आलोक सिंह, बबिता (लखनऊ), आमोद कुमार (लखनऊ), विनोद कुमार त्रिपाठी, रचना श्रीवास्तव (लखनऊ), सुप्रिया मुखर्जी, अनूप सिंह, रवि शंकर राय, खुशबू केवलानी कानड्रू, मंदाकिनी तिवारी, विजय कुमार, अनुकूल कुमार सिन्हा, शाह अजीजुल हक, मानवी बरनवाल   (लखनऊ), दीपेश वर्मा  (लखनऊ), कृष्ण मोहन मिश्र, दिनेश चंद्र (लखनऊ), शैफाली भटनागर (लखनऊ), वेद प्रकाश प्रजापति, देवेश दूबे, राजन कुमार शर्मा को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर और दीपिका सिंह, आनंद प्रकाश पाण्डेय, शुभांकर ठाकुर (लखनऊ) को अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों  को बधाई देते हुए  मुख्य न्यायाधीश, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और महानिबंधक आशीष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में संघ के आलोक कुमार निरंजन, विजयानंद द्विवेदी, गवेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार यादव, पंकज कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्य भूपेश कुमार गौतम, आकांक्षा पाण्डेय, वक़ार आलम सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्रा, मोहम्मद आज़म, सचिन्द्र नाथ, आदिल शमीम, मिठाई लाल सोनकर, अशोक कुमार भास्कर और अखिलेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट कर्मचारियों ने न्यायमूर्ति भंडारी को दी भावभीनी विदाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी के मद्रास उच्च न्यायालय स्थानांतरण के उपरांत पद छोड़ने के अवसर पर उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ ने उनको भावभीनी विदाई दी। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह और महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल संघ ने सहयोगियों सहित उनके कक्ष में जाकर उन्हें संघ की तरफ से पुष्प गुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने न्यायमूर्ति भंडारी को न्यायाधीश के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सफल कार्यकाल के लिए बधाई शुभकामनाएं दीं। विदाई के अवसर पर कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार निरंजन, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव गवेंद्र सिंह और कार्यकारिणी सदस्यगण भूपेश कुमार गौतम, आकांक्षा पांडेय, सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, सचिन्द्र नाथ, मिठाई लाल सोनकर, और अखिलेश कुमार प्रमुख थे। 


वकीलों ने की खुर्शीद की हिंदुत्व पर टिप्पणी की निंदा
यंग लायर्स एसोसिएशन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करने की घोर भर्त्सना की है और कहा है कि खुर्शीद ने कभी आतंकी संगठन बोको हराम या नक्सलियों की आलोचना नहीं की है। यंग लायर्स एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार त्रिपाठी व संचालन आरपी तिवारी ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष भानु देव पांडेय, अनिल बाबू,वी पी शुक्ल, एसपी शुक्ल, गौरीशंकर केसरवानी, आरपी सिन्हा आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed