फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prison guard has been suspended in connection with the suicide of a convicted prisoner

Prayagraj : सजायाफ्ता बंदी की आत्महत्या मामले में एक बंदी रक्षक निलंबित, साथ रह रहे बंदियों से की गई पूछताछ

Sun, 02 Nov 2025 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Nov 2025 06:29 PM IST
सार

केंद्रीय कारागार नैनी परिसर में शनिवार रात सजायाफ्ता बंदी उदय राज लोध (60) की आत्महत्या मामले में जेल प्रशासन ने चक्र में तैनात बंदी रक्षक सौरभ सिंह का निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
prison guard has been suspended in connection with the suicide of a convicted prisoner
निलंबित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय कारागार नैनी परिसर में शनिवार रात सजायाफ्ता बंदी उदय राज लोध (60) की आत्महत्या मामले में जेल प्रशासन ने चक्र में तैनात बंदी रक्षक सौरभ सिंह का निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, जेल प्रशासन ने रविवार को चक्र में बंद अन्य बंदियों से पूछताछ की। हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में बंदी उदय राज के तीन अन्य भाई भी नैनी जेल में सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कौशाम्बी के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी उदय राज लोध के खिलाफ थाना पश्चिमशरीरा में 2020 में आईपीसी की धारा 302 व 307 के तहत हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में 23 दिसंबर 2023 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मामले में दोषी करार देते हुए उदय राज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

सजायाफ्ता बंदी को 20 जुलाई 2025 को केंद्रीय कारागार नैनी स्थानांतरित कर दिया गया था। उदय राज के साथ उसके तीन अन्य भाई भी मामले में नैनी जेल भेजे गए थे। उसे नैनी जेल में चक्र संख्या में दो में रखा गया था। शनिवार को जेल बंद होने के दौरान जब बंदियों की गिनती की गई तो एक बंदी कम पाया गया। तलाश शुरू हुई तो चक्र संख्या दो के दरी गोदाम के सामने आम के पेड़ की टहली में गमछे के फंदे से वह लटकता मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए नैनी पुलिस को इसकी सूचना दी। नैनी पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आधी रात बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया मामले में चक्र में तैनात सिपाही सौरभ सिंह को निलंबित करते हुए मामले में जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed