फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pressure increased on candidates to end the protest, police reached the spot

Prayagraj : अभ्यर्थियों पर धरने से उठने का बढ़ा दबाव, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 30 May 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 02:15 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों पर वहां से हटने का दबाव बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाने की पुलिस ने अभ्यर्थियों से कहा कि धरनास्थल छोड़ दें, लेकिन वे नहीं माने और देर तक वहां डटे रहे।

विज्ञापन
Pressure increased on candidates to end the protest, police reached the spot
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने मांगों को लेकर धरने पर बैठे प्रतियोगी छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों पर वहां से हटने का दबाव बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाने की पुलिस ने अभ्यर्थियों से कहा कि धरनास्थल छोड़ दें, लेकिन वे नहीं माने और देर तक वहां डटे रहे।

विज्ञापन


31 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम योगी को भी शामिल होना है। ऐसे में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षित मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह ने बताया कि कर्नलगंज थाने की पुलिस और स्थानीय चौकी के पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर आए थे। उन्होंने सीएम के कार्यक्रम का हवाला देते हुए धरने से उठने के लिए कहा है।
विज्ञापन


हालांकि, अभ्यर्थी किसी भी कीमत पर धरनास्थल छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। वे बृहस्पतिवार देर रात धरनास्थल पर ही डटे रहे। वहीं, बुधवार को भी अभ्यर्थियों ने पूरी रात धरनास्थल पर ही बिताई। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से आयोग के सामने अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने लगी और वे इस मांग पर अड़े रहे कि शिक्षा सेवा चयन आयोग प्राथमिक शिक्षकों के 1.26 लाख पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन शीघ्र जारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मसले पर अभ्यर्थियों और आयोग के उप सचिव के बीच बुधवार को वार्ता बेनतीजा रही थी। वहीं, बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों और आयोग के बीच कोई वार्ता नहीं हो सकी। आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बेसिक शिक्षा विभाग से रिक्त पदों का अधियाचन मिलने के बाद ही नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है, लेकिन विभाग ने अब तक कोई अधियाचन नहीं भेजा है। हालांकि, अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद आयोग ने भी अपने स्तर से भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया है। आयोग के सूत्रों के अनुसार जल्द बेसिक शिक्षा विभाग से अधियाचन मंगाने के लिए एक नया पत्र जारी किया जाएगा और शासन को भी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। हालांकि, आयोग की ओर से अधियाचन के पूर्व में बेसिक शिक्षा विभाग को कई रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं।

भीषण गर्मी में डटे रहे अभ्यर्थी, एक छात्र बेहोश

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दिनभर डटे रहे। प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। इस बीच अंबेडकरनगर के रहने वाले प्रतियोगी छात्र राहुल वर्मा गश खाकर गिर पड़े। छात्रों ने मुंह पर पानी की छींट मारी तो हालत कुछ सामान्य हुई। इसके बाद साथियों ने राहुल का प्राथमिक उपचार कराकर वापस घर भेज दिया।

भर्ती नहीं होनी थी तो क्यों किया आयोग का गठन

सात साल से प्राथमि शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसे आयोग के गठन का क्या फायदा, जो दो साल में एक भी नई भर्ती शुरू नहीं करा सका। अभ्यर्थी यह मांग भी कर रहे हैं कि अधियाचन भेजने में विलंब कर रहे बेसिक शिक्षा विभाग के संबंधित अफसरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed