फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Wearing things from women, acid burning of acid

प्रयागराजः महिला से अश्लील बातें, तेजाब से जलाने की दी धमकी

Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Wearing things from women, acid burning of acid
demo pic
जार्जटाउन निवासी महिला जमानतदार से फोन पर अश्लील बातें की गई। साथ ही तेजाब फेंककर जलाने व जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बावजूद जार्जटाउन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में शिकायत पर एसएसपी ने आदेश दिया तब जाकर रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन


जार्जटाउन के फतेहपुर बिछुआ में रहने वाली महिला का आरोप है कि क्षेत्र में ही रहने वाली उसकी बहन ने एक मुकदमे में उसकी जमानत ली है। 14 मई की रात 8.41 बजे बहन के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले महिला व उसकी बहन के बारे में अश्लील बातें कहीं और विरोध पर तेजाब डालकर जलाने व जान से मारने की धमकी दी। दहशत के भुक्तभोगी ने फोन काट दिया लेकिन इसके बाद भी कई बार उसी नंबर से कॉल आई। जिसके बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि कॉल डिटेल निकलवाने पर पता चला कि उक्त नंबर से करीब 40 बार धमकी भरी कॉल उसकी बहन के मोबइल पर आई। आरोप है कि मामले की लिखित शिकायत जार्जटाउन पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिनों तक थाने के चक्कर काटने केबाद भी रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर आईजीआरएस के माध्यम से उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की गई। जानकारी पर वरिष्ठ अफसरों ने आदेशित किया और तब जाकर रविवार को मामले में एफआईआर दर्ज हुई। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ छेड़खानी व धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed